Hanuman Chalisa

Semicon India 2025 में पहली ‘मेड इन इंडिया’ Vikram 32-bit chip चिप लॉन्च़ खूबियां जानेंगे तो गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

ISRO की सेमीकंडक्टर लैब ने Vikram 32-bit chip को किया तैयार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 2 सितम्बर 2025 (17:10 IST)
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में Semicon India 2025 का उद्घाटन किया। इसमें देश में बने पहले सेमी कंडक्टर चिप को लॉन्च किया गया है।  केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश में बनी पहली चिप भेंट की। इस मौके पर उन्होंने विक्रम 32-बिट प्रोसेसर (Vikram 32-bit chip) और चार अन्य मंजूर प्रोजेक्ट के टेस्ट चिप्स भी प्रस्तुत किए। इसे ISRO की सेमीकंडक्टर लैब में बनाकर तैयार किया गया है।
 
क्या हैं खूबियां 
आज से Semicon India 2025 सम्मेलन की शुरुआत हो गई है, जो 4 सितंबर तक चलेगा। इस सम्मेलन में 48 से ज्यादा देशों से करीब 2,500 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। यहां सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन, एडवांस पैकेजिंग प्रोजेक्ट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रिसर्च, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और निवेश के नए अवसरों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। आज भारत में पांच सेमीकंडक्टर यूनिट्स पर तेजी से काम चल रहा है। 
 
मंत्री वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी को आज पहला मेड-इन-इंडिया चिप सौंपना इस सफर की बड़ी उपलब्धि है और आने वाले समय में भारत इस क्षेत्र में और मजबूत बनेगा। आईटी मंत्री वैष्णव ने कहा कि कुछ साल पहले प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच से ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ की शुरुआत हुई थी। केवल साढ़े तीन साल में ही भारत ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
 
बढ़ेंगे रोजगार के नए अवसर
खबरों के अनुसार आने वाले 2-3 महीनों में देश के दो और नए प्लांट्स से चिप्स का प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। साथ ही, चार और सेमीकॉन यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। इसका फायदा भारत की डिजिटल इकॉनमी, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और रोजगार के नए अवसरों पर साफतौर पर दिखाई देगा।
<

First ‘Made in India’ Chips!
A moment of pride for any nation. Today, Bharat has achieved it. ????????

This significant milestone was made possible by our Hon’ble PM @narendramodi Ji’s far-sighted vision, strong will and decisive action. pic.twitter.com/ao2YeoAkCv

— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) September 2, 2025 >
छोटी चिप दुनिया में लाएगी बड़ा बदलाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे तेल को ब्लैक गोल्ड कहा जाता है, वैसे ही सेमीकंडक्टर चिप डिजिटल डायमंड है। 21वीं सदी की तरक्की इन्हीं चिप्स पर आधारित है। एक छोटा-सा चिप आने वाले समय में बड़ी प्रगति और नवाचार लेकर आएगा। 
 
आज पूरी दुनिया भारत पर भरोसा जता रही है और सेमीकंडक्टर का भविष्य भारत के साथ मिलकर बनाने के लिए तैयार है।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जब दुनिया की अर्थव्यवस्था कई तरह की चिंताओं और आर्थिक स्वार्थ से जुड़ी चुनौतियों से जूझ रही है, तब भी भारत ने इस साल की पहली तिमाही में 7.8% की ग्रोथ रेट दर्ज की है। यह विकास मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस, कृषि और निर्माण जैसे हर सेक्टर में साफ दिखाई दे रहा है। इनपुट एजेंसियां  Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

क्या उलझ गया US, डोनाल्ड ट्रंप को क्यों महंगी पड़ रही है लड़ाई, क्या ईरान को लेकर अमेरिका-इजराइल के रास्ते हुए अलग

Iran Crisis के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से भी खरीदेगा LPG, MEA ने बताया- 9000 से ज्यादा भारतीय थे ईरान में

Bengal Election 2026: बीजेपी ने कसी कमर, 111 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी; रूपा गांगुली और प्रियंका टिबरेवाल पर फिर खेला दांव

Share Bazaar में हाहाकार, Sensex 2497 अंक फिसला, Nifty भी 776 अंक लुढ़का

Iran war : डरने की बजाय और आक्रामक हो गया ईरान, सऊदी-कुवैत-कतर की रिफाइनरियों पर हमले, उठने लगे आग और धुएं के गुबार

US-Iran war : ईरान ने किया US के F-35 फाइटर जेट पर हमले का दावा, अमेरिका ने बताया इमरजेंसी लैंडिंग

क्या उलझ गया US, डोनाल्ड ट्रंप को क्यों महंगी पड़ रही है लड़ाई, क्या ईरान को लेकर अमेरिका-इजराइल के रास्ते हुए अलग

योगी सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता को मिली ताकत

'नन्ही कली' कार्यक्रम में मैरीकॉम का बड़ा बयान: "बेटियों को सम्मान देना ही देश की असली तरक्की

Iran Crisis के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से भी खरीदेगा LPG, MEA ने बताया- 9000 से ज्यादा भारतीय थे ईरान में

अगला लेख