बाल कविता : समय कभी न व्यर्थ गंवाओ

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
पूरब की खिड़की से झांका,
नन्हा बालक भोला भाला।
अरे-अरे यह तो सूरज है,
आया ओढ़े लाल दुशाला।
 
हवा चल पड़ी ठंडी-ठंडी,
डाली फूलों को दुलरातीं।
नदियों, झरनों, तालाबों के,
नीले जल पर चंवर ढुलाती।
 
किरणों के घोड़े पर बैठी,
धूप आ गई मस्ती करती।
अलसाए प्राणी पौधों में,
नई ताजगी ऊर्जा भरती।
 
उड़ने लगे परिंदे नभ में,
तितली भंवरे भी इठलाए।
किए बिना ही देर दौड़कर,
फूलों पर आकर मंडराए।
 
सूरज ने संदेश दिया है,
जल्दी उठो काम पर जाओ।
पाना है अपनी मंजिल तो,
समय कभी न व्यर्थ गंवाओ।     
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

अगला लेख