Hanuman Chalisa

5 Poems for Kids : बच्चों की 5 मजेदार बाल कविताएं

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
Kids Poems : आइए, यहां पढ़ें बच्चों की कुछ खास मजेदार कविताएं। ये कविताएं हमें भी अपने बचपन से रूबरू करवाती हैं तथा अपने बालपन की ओर ले जाकर हमारा मनोरंजन कर‍ती है। यहां पढ़ें 5 चटपटी बच्चों की कविताएं...

1. बाल गीत : शादी का खेल 
 
हथिनी की शादी हाथी से,
होगी धूम धड़क्के से।
हथिनी आएगी तांगा से, 
हाथी दादा इक्के से।
 
अच्छा वाला बैंड बुलाया,
जाएगा जापान से।
मेहमानों का स्वागत होगा,
ठेठ चाय और पान से।
 
दिल्ली से वरमालाएं ले,
चींटी आई रेल से।
सभी जानवर पंछी खुश हैं,
शादी के इस खेल से।
 

 
2. मजेदार कविता : छींक
 
लल्ला छींका, लल्ली छींकी,
छींके बल्ला कल्ला।
छींक रहा था सारा ही घर,
हुआ गली में हल्ला।
सुनकर हल्ला, मोहन सोहन,
टीना मीना भागे।
पीछे दौड़ी छींक जोर से,
ये चारों थे आगे। 

 
३ चुलबुली कविता : पेंट फट गई
 
गधेराम ने एक खरीदी,
चमचम करती बाइक।
बहुत कठिन था उस पर चढ़ना,
पेंट बहुत थी टाइट।
 
एक बार फिर से कोशिश की,
पेंट फट गई चुर्ररर।
शरम लगी तो गधे राम जी,
हो गए ढेंचू ढुरर्र।  

 
4. बाल गीत : इतने मोटे
 
दूध पिया कप भर टिल्लू ने 
थे मौसी के घर कुल्लू में 
 
पीकर दूध हो गए मोटे 
इतने मोटे- कितने मोटे?
 
घर के कमरे पड़ गए छोटे 
रहने के भी पड़ गए टोटे 
 
बुलडोज़र से घर गिरवाया 
तब टिल्लू बाहर आ पाया।

 
5. दादाजी की मूंछें
 
दादाजी की मूंछें लम्बी,
इतनी लम्बी इतनी लम्बी 
एक मूंछ जाती कोलकाता 
एक मूंछ जाती है मुंबई
 
मूंछें दिन-दिन बढ़ती जातीं 
देश विदेशों तक हो आतीं 
दुनिया भर की सब मूंछों से
नमस्कार करके आ जातीं 
 
आज रूस के रस्ते मूंछें 
मिलने पहुंचीं चीन से 
अगर नहीं विश्वास, देख लो
एक बड़ी दूरबीन से। 
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)


ALSO READ: राजवाड़े की रेवड़ी सा मुंह हुआ जाता है : Indori Funny Poem

ALSO READ: फनी बाल गीत : क्या होता है रमतूला

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख