Hanuman Chalisa

सूर्य यदि है तीसरे भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

अनिरुद्ध जोशी
गुरुवार, 26 मार्च 2020 (18:36 IST)
सूर्य मेष में उच्च, तुला में नीच का होता है। लाल किताब के अनुसार उच्च और नीच कुछ अलग तरह से तय होते हैं। लेकिन यहां तीसरे घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।
 
 
कैसा होगा जातक : निर्भिक सिंह जिससे मृत्यु भी डरे। दिल से सच्चा और भलाई करने वाला लेकिन इस साहसिकता के चलते ही भाई-बंधुओं के लिए मुसीबत खड़ी करने वाला होगा। सुंदर शरीर, पराक्रमी, परिश्रमी, दानी, न्यायप्रिय, निरोगी और सदाचारी होगा। विरोधी उसके सामने टिकते ही नहीं। अधिक संभावना है कि बड़े भाई का सुख नहीं मिलेगा। ऐसे व्यक्तियों का भाग्योदय भांजे, मित्रों, भतीजों की सहायता करने से होगा। यदि चरित्र का ढीला होगा तो दरिद्र बन जाएगा। भाइयों से अनबन और बहिनों का दांपत्य जीवन संकट में रहने की संभावना।

 
पांच सावधानियां
1. माता को हमेशा प्रसन्न रखें वर्ना आर्थिक हालात सही नहीं रहेंगे।
2. भाई-बंधुओं से संबंध अच्छे रखें वर्ना मुसीबत खड़ी होगी।
3. भोजन में ऊपर से नमक ना डालें। नमक का त्याग करें।
4. ईशान एवं पूर्व दिशा को साफ सुधारा रखें।
5. हाथ में कड़ा, अंगुठी आदि पहने से पहले लाल किताब के विशेषज्ञ को कुंडली दिखाएं।

 
ये पांच कार्य करें
1. लक्ष्मी नारायण मंदिर में जाकर दूध, चावल, चीनी तथा बर्फी का दान करें।
2. साफ पानी में थोड़ा गुड़ डालकर भगवान सूर्य को अर्ध्य दें।
3. रविवार का उपवास रखें।
4. मां, दादी एवं बुजर्गों का आशीर्वाद लें।
5.  स्वयं के ज्न्मदिवस पर गंगा आदि पवित्र तीर्थ स्थान की यात्रा करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

शुक्र का सिंह राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर, करें ये आसान उपाय

Monthly Horoscope July 2026: 12 राशियों के लिए क्या सौगात लेकर आ रहा है जुलाई 2026, जानें मासिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 जून, 2026)

30 June Birthday: आपको 30 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख