पृथ्वी शॉ ने बनाया विजय हजारे ट्रॉफी का सर्वाधिक स्कोर, 227 रन बनाकर रहे नाबाद

Webdunia
गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021 (15:34 IST)
जयपुर:पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी राष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट चैम्पियनशिप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जिनके 152 गेंद में नाबाद 227 रन की मदद से मुंबई ने पुडुच्चेरी के खिलाफ एलीट ग्रुप डी के मैच में चार विकेट पर 457 रन बनाये।
 
भारत के लिये पांच टेस्ट और पांच वनडे खेल चुके साव ने संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2019 में गोवा के खिलाफ नाबाद 212 रन बनाये थे।
 
लिस्ट ए क्रिकेट में शॉ का यह पहला दोहरा शतक है। उन्होंने अपनी पारी में 32 चौके और पांच छक्के जड़े। वह लिस्ट ए में दोहरा शतक जमाने वाले आठवें भारतीय बन गए।
 
विजय हजारे ट्रॉफी में यह चौथा दोहरा शतक था। यह टूर्नामेंट में साव का दूसरा शतक भी है जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 105 रन बनाये थे। लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अली ब्राउन के नाम है जिन्होंने 268 रन बनाये थे।
 
मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिये भेजने का पुडुच्चेरी का फैसला गलत साबित हुआ। शॉ के अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 58 गेंद में 133 रन बना डाले। आदित्य तारे ने सात चौकों की मदद से 56 रन बनाये और दूसरे विकेट के लिये 153 रन जोड़े। यादव ने अपनी पारी में 22 चौके और चार छक्के लगाये और तीसरे विकेट के लिये 201 रन की साझेदारी की।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख