Hanuman Chalisa

शिवराज सरकार, 50% कमीशन की सरकार की थीम पर कांग्रेस ने PhonePe कैंपेन का किया आगाज

विकास सिंह
सोमवार, 26 जून 2023 (15:19 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में हर नए दिन के साथ पोस्टर पॉलिटिक्स तेज होती जा रही है। राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करप्शननाथ वाले पोस्टर लगाए जाने के बाद अब कांग्रेस के निशाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आ गए है। सोमवार को राजधानी भोपाल सहित प्रदेश  के कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टारगेट करते हुए “50% लाओ,फोन पे काम” कराओ वाले पोस्टर लगाए गए। शहरों में पोस्टर लगाने के साथ कांग्रेस ने सोशल मीडिया ‘शिवराज सरकार, 50% कमीशन की सरकार’ की थीम से कैंपेन शुरु कर दिया है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह राजधानी भोपाल और इंदौर में कई स्थानों पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को लेकर विवादित पोस्टर लगाए गए थे। पोस्टरों को कमलनाथ को वॉन्टेड बताने के साथ उस पर एक क्यूआर कोड भी दिया गया है। पोस्टर में कमलनाथ को ‘करप्शन नाथ’ बताते हुए लिखा गया है कि स्कैम से बचने के लिए स्कैन करें। क्यूआर कोड वाले इन पोस्टरों में कमलनाथ सरकार के 15 महीने के कार्यकाल में कई घोटाले बताए गए है।पोस्टर में लिखा है कि 15 माह की सरकार में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने किए घोटाले किए हैं।

वहीं इसके बाद राजधानी भोपाल में कई स्थानों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कई पोस्टर लगा दिए गए। “शिवराज नहीं घोटाला राज” के शीर्षक से लगाए  गए पोस्टर में शिवराज सरकार के 18 साल के कार्यकाल में घपले और घोटालों की भरमार बताते हुए डंपर घोटाला, व्यापमं महाघोटाला, पोषण आहार घोटाला, ई टेंडरिंग घोटाला. कारम डैम घोटाला और कन्यादान घोटाला का जिक्र था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

बकरीद से पहले शुभेंदु सरकार के नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

MP बनेगा देश की ‘मिल्क कैपिटल’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डेयरी सेक्टर में बड़ी छलांग को तैयार मध्यप्रदेश

पेपर लीक नहीं हुआ, सिर्फ कुछ सवाल बाहर आए, NEET-UG विवाद पर NTA का बड़ा बयान

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

अगला लेख