Hanuman Chalisa

दिग्विजय के बेटे जयवर्धन का विरोधियों पर तंज, "सुना है समंदर को बड़ा गुमान", पीसीसी में भी पोस्टरबाजी

विकास सिंह
शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 (13:36 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को लेकर अब कांग्रेस के अंदर घमासान मचा हुआ है। आरएसएस और भाजपा संगठन की तारीफ वाले दिग्विजय सिंह के सोशल मीडियाा पर की गई पोस्ट से शुरु हुआ सियासी बवाल अब पीसीसी मुख्यालय पहुंच गया  है। दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाया है, जिसमें लिखा है 'उंगलियां छोटी पड़ गई की नाखून इतने बढ़ गए कुछ जुगनुओं (निधि चतुर्वेदी) के काफिले सूरज (दिग्गी राजा) के पीछे पड़ गए।

खास बात यह है कि पोस्टर में ब्रैकेट में बकायदा निधि चतुर्वेदी और दिग्विजय सिंह के नाम का भी उल्लेख किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनो पूर्व कांग्रेस सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी निधि चतुर्वेदी ने आरएसएस की पोस्ट को लेकर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा था और कांग्रेस हाईकमान से दिग्विजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की  थी। 
 
सोशल मीडिया पर बेटे जयवर्धन का वीडियो वायरल- वहीं दिग्विजय सिंह के बेटे और कांग्रेस विधायक जयवर्धन  सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने पिता का एक वीडियो शेयर किया है वीडियो में दिग्विजय सिंह एक सभा को संबोधित करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में एक फिल्मी डायलाग सुनाई दे रहा है। इसमें सुनाई दे रहा है ‘बौखला गए हैं, खलबली मच गई है। बदहवासी छाई है। सिंगल प्वाइंट एजेंडा है कि कैसे हमारी एकता तोड़ें। बेबुनियाद आरोप, मनगढ़ंत स्कैंडल्स और खोद-खोद कर कीचड़ उछाल रहे हैं हम पर, मगर आसमान में थूकने वाले को यह पता नहीं है, पलट कर थूक उन्हीं के चेहरे पर गिरेगा....करारा जवाब मिलेगा...करारा जवाब मिलेगा"। इसके साथ ही पोस्ट पर जयवर्धन सिं ने लिखा है कि ‘सुना है आज समंदर को बड़ा गुमान आया है, उधर ही ले चलो कश्ती जहां तूफान आया है।’
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

MP के इन 10 शहरों में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, नौतपा से पहले 45°C पार पहुंचा पारा

यूपी में जल सारथी ऐप से जल जीवन मिशन को पूर्ण रूप से पारदर्शी बना रही योगी सरकार

ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में नया खुलासा,प्रेग्नेंसी के बाद बिगड़े हालात, मेजर भाई ने लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख