Dharma Sangrah

मध्यप्रदेश में नहीं लगाया जाएगा लॉकडाउन, भोपाल, इंदौर में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश

विकास सिंह
बुधवार, 24 फ़रवरी 2021 (20:31 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ किया है कि प्रदेश में फिर लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक के बाद एक बार फिर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है इसलिए सभी पूरी तरह से सावधानी  रखे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा है कि कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना के प्रकरण बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोरोना संबंधी सभी सावधानियाँ बरती जाये। मास्क अनिवार्य रूप से लगाया जाए, फिजिकल डिस्टेंसिंग रखी जाए, हाथ बार-बार धोएँ, सोशल डिस्टेंसिंग रखें और थोड़े भी लक्षण होने पर तुरंत जाँच कराकर इलाज लें। थोड़ी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
इंदौर,भोपाल में विशेष सावधानी रखें  : समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इंदौर,भोपाल, बैतूल, जबलपुर, छिंदवाड़ा आदि जिलों में कोरोना के प्रकरण बढ़ने से वहां विशेष सावधानी रखी जाए। इंदौर में 139, भोपाल में 70, बैतूल में 15, जबलपुर में 14 तथा छिंदवाड़ा में 9 नए प्रकरण आए हैं। इंदौर की पॉजिटिविटी रेट 6.6 प्रतिशत तथा भोपाल की 4.5 प्रतिशत है।
नहीं लगाया जाएगा लॉकडाउन :  समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि  सीमावर्ती क्षेत्रों के मजदूर मजदूरी के लिए अन्य राज्यों में ना जाएं। उन्हें मनरेगा के तहत गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। आर्थिक गतिविधियां प्रभावित ना हो इसके लिए प्रदेश में लॉकडाउन भी नहीं किया जाएगा। बैठक‌ में मुख्यमंत्री ‌ने अधिकारियों ‌को‌ निर्देश दिए कि बालाघाट, सिवनी, बैतूल आदि सीमावर्ती जिलों से मजदूर रोज महाराष्ट्र कार्य के लिए जाते हैं। मनरेगा में इन्हें गाँव में ही काम दिया‌ जाए।
 
महाराष्ट्र से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग : मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि महाराष्ट्र से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग प्रदेश की सीमा पर अनिवार्य रूप से की जाए। कोविड निगेटिव व्यक्तियों को ही प्रदेश में प्रवेश दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी कलेक्टर्स अपने जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में कोरोना नियंत्रण संबंधी निर्णय लें। किसी भी प्रकार का लॉकडाउन अथवा नाइट कर्फ्यू के संबंध में राज्य सरकार की अनुमति लेना आवश्यक है।
 
कोरोना के प्रकरण बढ़ने पर पचमढ़ी, बैतूल, छिंदवाड़ा आदि में लगने वाले मेले स्थगित कर दिए गए हैं। साथ ही यहाँ सभी प्रकार की सावधानियाँ बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर से उठा धुआं, इमरजेंसी लैंडिंग से टला बड़ा हादसा

24 साल पुराने पत्रकार हत्या केस में राम रहीम को राहत, हाईकोर्ट ने किया बरी

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

युद्ध के बीच भूकंप से थर्राया ईरान, राजस्थान के सीकर में भी लगे झटके

LIVE: गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत, हत्या के मामले में बरी

अगला लेख