Hanuman Chalisa

लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा!

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार लोकसभा चुनाव से पहले अब हर वर्ग को साधने में जुट गई है। विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में जो भी वादे किए थे उन्हें पूरा करने में पार्टी अब तेजी से जुट गई है।


कमलनाथ सरकार ने पहले जहां किसानों को कर्जमाफी की तोहफा दिया तो वहीं अब सरकार कर्मचारियों को साधने में जुट गई है। सूबे की कमलनाथ सरकार लोकसभा चुनाव से पहले संविदा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है।

लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले प्रदेश सरकार संविदा कर्मचारियों को नियमित और बहाल करने के आदेश जारी करने की तैयारी में है।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार बीजेपी सरकार के समय निष्कासित किए गए संविदा कर्मचारियों को बहाल करने का वादा पूरा करने जा रही है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

कांग्रेस सरकार निष्कासित कर्मचारियों को उन्हीं पदों पर वापस लेने की तैयारी कर रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निर्देश दे दिए हैं। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले कमलनाथ सरकार संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का भी फैसला ले सकती है।

इसके लिए सरकार ने जिम्मेदार अफसरों को नियमितिकरण का प्रस्ताव बनाने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने वचन पत्र में दिए गए हर वचन को पूरा कर लोगों को स्पष्ट संदेश देना चाह रही है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव के समय कांग्रेस सरकार बनाने के लिए लोगों को जो भरोसा दिलाया था, उस पर कमलनाथ सरकार सौ प्रतिशत खरी उतर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख