Hanuman Chalisa

खंडवा में मूसलधार बारिश, 12 घंटे में 13 इंच, इंदौर भी हुआ तरबतर

Webdunia
शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (17:16 IST)
खंडवा। बंगाल की खाडी में बने सिस्टम के चलते मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर मेहरबान है। राज्य के खंडवा में पिछले बारह घंटे में तेरह इंच से ज्यादा बारिश हुई। दूसरी ओर इंदौर में पिछले कुछ घंटों में 6 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। 
 
इस घनघोर बारिश से यहां के तमाम नदी-नाले उफान पर आ गए और तालाब लबालब हो गए हैं। शहर के अनेक रास्तो पर जल भराव की स्थिति बन गई जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
 
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 12 घंटों में खंडवा में 336 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसे मिलाकर अब तक कुल 1437 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। खंडवा में वर्षा का औसत 808 मिलीमीटर है, जिसकी तुलना में काफी अधिक बारिश हो चुकी है। हालांकि गत वर्ष इसी समयावधि में कुल 1601 मिमी वर्षा हुई थी।
 
इधर जिले में तहसीलवार स्थिति देखें तो हरसूद में पिछले 24 घंटों में 122 मिलीमीटर के साथ ही अब तक कुल 665 मिमी वर्षा हुई है, जबकि गत वर्ष इसी समयावधि में 576 मिमी वर्षा हुई थी। पंधाना तहसील में विगत 24 घंटों में 145 मिमी वर्षा के साथ अब तक कुल 899 मिमी का आंकड़ा दर्ज़ हुआ है, जो गत वर्ष के 623 मिमी के मुकाबले अधिक है। पुनासा में पिछले 24 घंटो में 40 मिमी वर्षा के साथ अब तक कुल 444 मिमी वर्षा का आंकड़ा है, जबकि गत वर्ष यहाँ 634 मिमी वर्षा हुई थी।
 
इंदौर, बैतूल और पचमढ़ी में भी झमाझम : खंडवा के अलावा इंदौर, बैतूल और पचमढ़ी में झमाझम बारिश हुई। बैतूल में 100 मिलीमीटर, पचमढ़ी में 93 तथा इंदौर में 83 मिलीमीटर वर्षा हुई। विभाग के अनुसार इंदौर से 80 किलोमीटर दूर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इंदौर में बारिश का आंकड़ा 30 इंच के पार जा चुका है। इससे ग्वालियर और चंबल संभाग सहित अनेक स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
 
इंदौर में भारी बारिश के चलते चलते खजराना, आजाद नगर, पंढरीनाथ, जूनी इंदौर, भागीरथपुरा, कुलकर्णी का भट्टा तथा चंदनगर सहित कई इलाकों में पानी भर गया। इसके अलावा उज्जैन, गुना, ग्वालियर, जबलपुर, रायसेन, भोपाल, सिवनी सहित अनेक स्थानों पर वर्षा का क्रम जारी है। राजधानी भोपाल में शुक्रवार रात से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम इसी तरह का बना रहने का अनुमान जताया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी

IAS-PCS की मुफ्त कोचिंग के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह, योगी सरकार की योजना से साकार होगा सिविल सेवा का सपना

Dharmendra Pradhan : CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

India Nepal Border : नेपाल के PM बालेन शाह को भारत का जवाब, RSP के अध्यक्ष रवि लामिछाने की यात्रा पर MEA ने क्या कहा

मां आरोग्य मित्र एवं आशा केंद्र कार्यक्रम से जुड़ी महिलाओं को बिना ब्याज मिलेगा ऋण, मेरठ पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी पहल

अगला लेख