शर्मनाक! भोपाल के हमीदिया अस्पताल से करीब 800 रेमडिसिविर इंजेक्शन चोरी

Webdunia
शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (15:13 IST)
भोपाल। एक तरफ मरीजों के परिजन एक-एक इंजेक्शन के एक दुकान से दूसरी दुकान भटक रहे हैं, वहीं भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बहुत बड़ी 'लापरवाही' सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अस्पताल के स्टोर से 800 से ज्यादा रेमडिसिविर इंजेक्शन चोरी हो गए हैं। 
 
जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने शुक्रवार को ही ये इंजेक्शन अस्पताल को उपलब्ध करवाए थे। ये इंजेक्शन कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों को आज यानी शनिवार को लगने थे। मगर 850 रेमडेसिविर इंजेक्शन हमीदिया अस्पताल के दवा स्टोर से चोरी हो गए। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
 
खबर है कि अस्पताल प्रशासन और अधिकारी अब इस मामले की जांच कर रहे हैं कि इंजेक्शन किसने चोरी किए। उल्लेखनीय है कि रेमडिसिविर इंजेक्शन कोरोना संक्रमण के गंभीर मरीजों को लगाए जाते हैं। इस समय पूरे देश में इस इंजेक्शन की किल्लत चल रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख