उज्जैन में अपहरण के बाद 4 साल की बच्ची की हत्या, नाले में मिला शव

Webdunia
गुरुवार, 8 जून 2023 (09:20 IST)
Ujjain News : मध्य प्रदेश के उज्जैन में कमल कॉलोनी में घर के बाहर खेल रही 4 साल की मासूम बच्ची मृत अवस्था में एक बोरे में वाल्मिकी धाम आश्रम के पास नाले में मिली। पुलिस ने इस मामले में 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
 
बच्ची के गायब होने के बाद परिजनों ने थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की थी। पुलिस डायल 100 के ड्राइवर ने नाले के पास एक बच्ची को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद परिजनों ने बच्ची के शव की पहचान की।
 
कमल कॉलोनी निवासी केटरिंग का काम करने वाले राम सिंह राणा की 4 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उस दौरान बच्ची की माँ घर में ही काम कर रही थी। अचानक वह गायब हो गई। इसके बाद से ही परिजन लगातार उसे तलाश रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बच्ची को CCTV में देखा गया था। 
 
घटना के करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद मासूम बच्ची नहीं मिली इसके बाद उसका शव बरामद किया गया। बच्ची के शरीर पर किसी तरह का निशान नहीं है। कहा जा रहा है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में भारी बारिश के बाद आपातकाल, 24 घंटे में 30 लोगों की मौत, 6 जिलों में सबसे ज्यादा तबाही

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा फैसला, यूलिया को बनाया नया प्रधानमंत्री

कौन हैं मरांग बुरु और क्या है झारखंड के आदिवासियों का इनसे संबंध, विवाद भी है

बिहार चुनाव में 3 दशक बाद फिर गूंज रहे ‘भूरा बाल साफ करो’ के नारे से लालू यादव का क्या है कनेक्शन?

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट

अगला लेख