सतना में चार साल की बच्ची से हैवानियत, एयर लिफ्ट कर दिल्ली एम्स में कराया भर्ती

Webdunia
बुधवार, 4 जुलाई 2018 (08:55 IST)
सतना। मंदसौर के बाद अब सतना जिले में भी चार साल की एक मासूम से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
सतना जिले के परसमनिया गांव में रविवार रात 25 साल के युवक ने चार साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। महेन्द्रराज गोंड़ नाम का यह आरोपी पीड़िता को मरणासन्न हालत में जंगल में छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
 
बच्ची का जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। उसकी हालत में सुधार था लेकिन इंफेक्शन के चलते उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले बुधवार को मंदसौर में 8 साल की बच्ची को गैंगरेप का शिकार बनाया गया था। स्कूल की छुट्टी के बाद घरवालों का इंतजार कर रही बच्ची को मिठाई का लालच देकर का आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया था। आरोपियों ने बलात्कार के बाद बच्ची को मारने का प्रयास किया था। 

सम्बंधित जानकारी

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Electricity Saving Tips: बिजली का बिल हो जाएगा आधे से भी कम

पोते के यौन शोषण मामले को लेकर क्या बोले पूर्व PM देवेगौड़ा?

live : केजरीवाल के घर से बिभव कुमार गिरफ्तार, वकीलों के साथ पुलिस ने की धक्का मुक्की

आतिशी का दावा, स्वाति मालीवाल को कहीं चोट नहीं लगी, बिभव कुमार गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

अगला लेख