Hanuman Chalisa

निजी स्कूलों पर शिवराज सख्त, फीस पर नहीं चलेगी मनमानी

Webdunia
शनिवार, 29 अगस्त 2020 (13:34 IST)
भोपाल/इंदौर। इंदौर में कुछ महिलाओं द्वारा निजी स्कूलों की फीस के मुद्दे पर मुख्‍यमंत्री का काफिला रोके जाने को लेकर मुख्‍यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने इस बारे निर्देश दिए हैं कि पालकों से ज्यादा फीस नहीं वसूली जाए। 
 
उल्लेखनीय है कि इंदौर प्रवास के दौरान गुरुवार को मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला कुछ महिलाओं ने रोक लिया था। इन्हीं में से एक महिला ने मुख्‍यमंत्री से बातचीत करते हुए शिकायत की कि निजी स्कूलों द्वारा ज्यादा फीस वसूली जा रही है। 
 
मुख्‍यमंत्री चौहान ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान इंदौर के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि यह सुनिश्चित करें कि पालकों से ऊटपटांग और अनापशनाप फीस न वसूली जाए। 
 
मुख्‍यमंत्री ने कहा कि इसको लेकर जल्द ही हम नीतिगत फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि इसको लेकर सरकार एक्ट बनाने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि कोरोना काल में फीस को लेकर पालकों और स्कूल संचालकों के बीच विवाद होता रहता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

'अमित शाह ने ढाई साल में एक बार भी रामलला के दर्शन क्यों नहीं किए?' केजरीवाल के गृहमंत्री से 5 तीखे सवाल

"नेताओं को राजनीतिक मजाक बर्दाश्त करना चाहिए": राघव चड्ढा मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी

श्रीराम को चढ़ावे की नहीं, हमारे विश्वास की जरूरत है

Weather Update : जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटे बादल, मचाई भारी तबाही, कई राज्‍यों में IMD का अलर्ट

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर बागेश्वर बाबा का विस्फोटक दावा, कहा- अगर उनकी पर्ची खोल दी तो....

अगला लेख