Hanuman Chalisa

राममंदिर निर्माण के लिए ओवैसी भी जाए अयोध्या, उमा भारती का न्योता, मंदिर की शिलाएं उठाने चले साथ

विकास सिंह
बुधवार, 5 फ़रवरी 2020 (15:07 IST)
भोपाल। अयोध्या में भव्य राममंदिर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्रस्ट गठन करने के एलान का मंदिर आंदोलन से जुड़ी फायर ब्रांड नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने स्वागत किया है। उमा भारती ने इस अपने जीवन का खुशी का दिन बताते हुए कहा कि आगे की रामराज्य बनाने की लड़ाई होगी।

उमा भारती ने कहा वह राममंदिर ट्रस्ट बनाने के लिए पीएम मोदी का व्यक्तिगत तौर पर अभिनंदन करती है। अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो इसका सपना अशोक सिंघल और आडवाणी जी के नेतृत्व में हम लोगों ने देखा था।
 
उमा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जिस तरह देश की जनता ने फैसले का स्वागत किया था उसके पूरा देश अभिनंदन का पात्र है। उमा भारती ने कहा कि राममंदिर ट्रस्ट की घोषणा सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के तहत की की गई है। राममंदिर का सपना पूरा होने के बाद अब आगे की लड़ाई रामराज्य बनाने की होगी।
ओवैसी भी चले अयोध्या- पीएम मोदी के राममंदिर ट्रस्ट बनाने के एलान की टाइमिंग और ट्रस्ट को लेकर असुद्दीन ओवैसी के सवाल उठाने पर उमा भारती ने कहा कि अब औवेसी को मंदिर निर्माण के लिए जाना चाहिए। इसके साथ ही उमा भारती ने कहा कि मैं ओवैसी को न्योता देती हूं कि मेरे साथ राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या चले।

उमा भारती ने अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए यूपी सरकार को सुन्नी वक्फ बोर्ड को जमीन देने का सुझाव देने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे सद्भावना के एक नए युग की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि विरोधियों ने अयोध्या के नाम पर जो विषाक्त वातावरण का निर्माण किया था वह अब सफल नहीं हो पाएगा। उमा ने ट्रस्ट में दलित के शामिल करने के सरकार के फैसले का फी स्वागत किया। 
 
भाजपा की फायर ब्रांड नेता ने कहा कि बाबरी विध्वंस पर कहा कि अगर वो ढांचा नहीं ढहा होता तो सच्चाई लोगों के सामने नहीं आई होती। उमा ने कहा कि राममंदिर निर्माण का वह श्रेय नहीं लेना चाहेगी इसका श्रेय देश की जनता और सुप्रीम कोर्ट को है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

Hormuz पर संकट बरकरार, UN में बहरीन का प्रस्ताव गिरा, रूस-चीन का वीटो

क्या ईरान पर होगा Nuclear अटैक, डोनाल्ड ट्रंप के प्लान पर व्हाइट हाउस का बड़ा बयान

ईरान में फंसे भारतीयों को अलर्ट, अगले 48 घंटे जहां हैं, वहीं रहें, सरकार की सख्त एडवाइजरी

सनातनी एकजुट हों तो षड्यंत्रकारी भारत का बाल बांका भी नहीं कर पाएंगे : योगी

भोपाल में फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलने को मोहन कैबिनेट की मंजूरी, उज्जैन एयरपोर्ट के लिए भी 590 करोड़ स्वीकृति

अगला लेख