Hanuman Chalisa

Infinix ला रहा बड़ी स्क्रीन और 6GB RAM वाला फोन, कीमत 10 हजार से भी कम

Webdunia
गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (13:31 IST)
प्रथमेश व्यास

Infinix इस साल एक के बाद एक बढ़िया Low Budget Premium Smartphone लॉन्च कर रहा है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपना बिल्कुल नया स्मार्टफोन मार्केट में उतारा है। Infinix Smart 6 plus 29 जुलाई को फ्लिपकार्ट पर लॉन्च होने जा रहा है। इस फोन की कीमत 10 हजार से भी कम होने की संभावना है। आइए जानते हैं Infinix के इस स्मार्टफोन के Features के बारे में  ...
 
Infinix Smart 6 plus के Features संक्षेप में -
 
प्रोसेसर -  MediaTek Helio A22
डिस्प्ले - 6.82 इंच IPS LCD, 90Hz रिफ्रेश रेट 
कैमरा - 8 MP बैक कैमरा,  5 MP फ्रंट कैमरा
स्टोरेज - 6 GB RAM | 64 GB इंटरनल स्टोरेज 
बैटरी - 5000mAh
प्राइस - 9,999 (संभावित)
 
Infinix Smart 6 plus Full Review and Specifications:
 
लॉन्च के एक हफ्ते पहले से ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन की जमकर ब्रैंडिंग की है। इसकी वजह Infinix Smart रेंज की बढ़ती लोकप्रियता है। इंफीनिक्स स्मार्ट 3 और 4 को लोगों ने खूब सराहा था। ऐसे में स्मार्ट 6 का लॉन्च होना कम कीमत में स्मार्टफोन खरीदने की इच्छा रखने वालों के लिए 'गुड-न्यूज' हो सकती है।  
 
इस फोन की डिस्प्ले काफी बड़ी है। साढ़े 6 इंच से भी ज्यादा बड़ी डिस्प्ले मूवीज देखने और गेम खेलने में बहुत काम आ सकती है। इस फोन का प्रोसेसर गेमिंग के लिहाज से उतना सक्षम नजर नहीं आता। फोन के साथ मिलने वाली 6 GB RAM अपने आप में एक अच्छी चीज है। स्मार्ट 6 प्लस अपने साथ 5000 mAH की बैटरी लेकर आएगा।  
 
ये फोन 10 हजार से कम के प्राइस में फ्लिपकार्ट पर 29 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है। आप इसे ब्लू और ब्लैक कलर वैरिएंट में खरीद सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा

LIVE: CM सिद्धारमैया ने बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक, आज दे सकते हैं इस्तीफा

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

अगला लेख