Hanuman Chalisa

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले, राज्य में परिवर्तन होना चाहिए

Webdunia
गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (19:15 IST)
शिवपुरी। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के वचनपत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाने के बारे में कोई बात नहीं की गई है।
 
 
सिंधिया ने यहां हवाई पट्टी पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि संघ की सरकारी परिसरों में शाखाएं लगाने पर प्रतिबंध संबंधी जो नियम केंद्र सरकार ने बनाए हैं, वे केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों पर पहले से लागू होते आ रहे हैं। वे ही नियम आगे से लागू होंगे और वचनपत्र में इससे हटकर कोई नई बात नहीं है।
 
सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घोषणावीर बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में कर्ज लगातार बढ़ता चला आ रहा है, युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया नहीं कराए जा रहे हैं, उद्योग-धंधे नहीं होने से किसान भी परेशान हैं। ऐसी स्थिति में जनता सत्ता परिवर्तन करेगी और फिर राज्य में खुशहाली के दिन आएंगे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, आसपास का इलाका खाली कराया, 7 दमकल वाहन मौके पर

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

दिग्विजय सिंह बोले मैं घोर सनातनी हूं... उषा ठाकुर के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल, भोजशाला पर क्‍या बोले दिग्‍गी

मानसून पर आया IMD का बड़ा अपडेट: तारीख से 5 दिन पहले केरल में एंट्री!, क्या है देश में गर्मी का हाल?

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर पर बवाल, पुलिस चौकी में पथराव

अगला लेख