Hanuman Chalisa

नरेन्द्र तोमर बोले, राहुल, कमलनाथ, सिंधिया हैं पर्यटक नेता

Webdunia
मंगलवार, 20 नवंबर 2018 (15:57 IST)
मुरैना। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कांग्रेस और बसपा दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता 'पर्यटक' नेता हैं और जनता विधायक ऐसा चुने जो विधानसभा में उनके क्षेत्र के विकास की पैरवी कर सके।


सोमवार को जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन में गांव सिहिनियां में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिमनी विधानसभा के मतदाता विधायक ऐसा चुनें, जो विधानसभा में उनके क्षेत्र के विकास की पैरवी कर सके। उन्होंने कहा कि दिमनी के मौजूदा बसपा विधायक ने कभी भी क्षेत्र के विकास की बात नहीं की।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के पर्यटक नेता हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी चुनाव के समय जनता के बीच में नजर आते हैं और फिर पांच साल क्षेत्र में कहीं नहीं दिखेंगे। तोमर ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को जनता के दुख-दर्द से लेना-देना नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही : योगी आदित्यनाथ

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, योगी सरकार के प्रयास ला रहे रंग

अगला लेख