Dharma Sangrah

LIVE: CJI गवई आज होंगे रिटायर, सोमवार को शपथ लेंगे नए चीफ जस्टिस सूर्यकांत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 23 नवंबर 2025 (13:00 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई आज रिटायर हो रहे हैं और सोमवार को न्यायमूर्ति सूर्यकांत देश के 53वें सीजेआई के रूप में शपथ लेंगे। पल पल की जानकारी...


12:47 PM, 23rd Nov
बिहार के बाद देश के 12 राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की प्रक्रिया चल रही है। इनमें  एसआईआर को लेकर बीएलओ काफी तनाव में दिखाई दे रहे हैं। काम के दबाव के साथ ही उन्हें नोटिस और सस्पेंशन का भी डर सता रहा है। कई राज्यों से बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) की मौतें की खबरें भी आ रही है। ALSO READ: SIR का दबाव, क्यों तनाव में हैं BLO, सता रहा है किस बात का डर?

11:05 AM, 23rd Nov
दिल्ली ब्लास्ट में कश्मीर से एक और आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने शनिवार को श्रीनगर के बटमालू इलाके से तुफैल नियाज भट को गिरफ्तार किया। ALSO READ: दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और आतंकी गिरफ्तार, कश्मीर से SIA ने किया अरेस्ट

09:30 AM, 23rd Nov
दुबई एयर शो के दौरान LCA तेजस क्रैश में जान गंवाने वाले विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर कोयंबटूर के सुलूर एयर बेस लाया गया।

08:52 AM, 23rd Nov
अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उस समय बड़ा झटका लगा जब दक्षिण अफ्रीकी राष्‍ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने जी-20 की अगली अध्यक्षता अमेरिका को सौंपने से इनकार कर दिया। अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका के साथ कूटनीतिक मतभेदों के चलते G20 शिखर सम्मेलन का बहिष्कार किया था। ALSO READ: ट्रंप को बड़ा झटका, रामाफोसा ने किसी को नहीं दी G-20 की अध्यक्षता
 

08:20 AM, 23rd Nov
वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर ट्रंप और न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की मुलाकात का वीडियो साझा करते हुए इसे लोकतंत्र का आदर्श बताया। थरूर का कहना है कि भारत में चुनावों के बाद भी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर राष्ट्रहित में काम करना चाहिए। ALSO READ: ट्रंप-ममदानी के बहाने शशि थरूर ने की लोकतंत्र की बात, इसमें कांग्रेस के लिए क्या है संदेश?

07:47 AM, 23rd Nov
CJI गवई आज रिटायर होंगे। न्यायमूर्ति सूर्यकांत सोमवार को राष्‍ट्रपति भवन में सीजेआई के रूप में शपथ लेंगे।

07:46 AM, 23rd Nov
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दक्षिण अफ्रीका दौरे का आज आखिरी दिन है।
-दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में एक और आतंकी तुफील नियाज भट्ट गिरफ्तार।
-समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के लिए जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को तीन महीने बढ़ाने की मांग की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

NCR–यूपी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, एक्शन प्लान तैयार

वडोदरा में SIR के काम के दौरान टीचर की मौत, हार्टअटैक की आशंका, 4 दिन में 4 BLO की मौत

Delhi में ISI का हथियार मॉड्यूल ध्वस्त, 4 गिरफ्तार, बड़ी साजिश की थी तैयारी

Bihar Politics : बिहार में नीतीश कुमार के साथ आने के लिए तैयार AIMIM चीफ ओवैसी, लेकिन रख दी एक शर्त

G-20 Summit 2025 में PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात के चर्चे, सामने आया वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

SIR का दबाव, क्यों तनाव में हैं BLO, सता रहा है किस बात का डर?

25 नवंबर को दिल्ली, यूपी और चंडीगढ़ में क्यों हैं छुट्‍टी?

LIVE: CJI गवई आज होंगे रिटायर, सोमवार को शपथ लेंगे नए चीफ जस्टिस सूर्यकांत

दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और आतंकी गिरफ्तार, कश्मीर से SIA ने किया अरेस्ट

कौन हैं भारत के नए CJI सूर्यकांत, उनके शपथग्रहण समारोह में क्या होगा खास?

अगला लेख