Hanuman Chalisa

LIVE: बिहार में 241 सीटों पर आज थमेगा प्रचार का शोर, कौन कहां करेगा प्रचार?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 4 नवंबर 2025 (12:15 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : बिहार की 241 सीटों पर आज विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शोर आज शाम थम जाएगा। 6 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले आज सभी दल मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करेंगे। पल  पल की जानकारी...


01:11 PM, 4th Nov
महागठबंधन नहीं महाठगबंधन : बिहार विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महागठबंधन नहीं महाठगबंधन है। इनके आधे लोग जेल में और आधे लोग बेल पर हैं। राहुल गांधी यहां आते हैं तो कभी मछली पकड़ते हैं और कभी जलेबी तलते हैं। ये लोग जान गए हैं कि अब तक की सबसे बड़ी पराजय महागठबंधन की होगी। तेजस्वी यादव हार सामने देखकर कुछ भी घोषणाएं कर रहे हैं। जनता जानती है कि ये झूठों के सरदार हैं।
 
तेज प्रताप ने तेजस्वी को कहा बच्चा : जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने अपने भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव के बारे में कहा, 'अभी वो बच्चा है। चुनाव के बाद उसे झुनझुना पकड़ाएंगे... वो हमारे क्षेत्र में गए तो हम भी उनके क्षेत्र में चले गए। फिर जाएंगे राघोपुर।'

12:17 PM, 4th Nov
जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के जेल जाते ही दिग्गज जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ललन सिंह ने मोकामा में प्रचार की कमान संभाल ली। हालांकि पहले ही दिन उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने कह दिया कि गरीबों को वोटिंग के दिन घर से निकलने नहीं देना है। घर में बंद कर देना है। बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। राजद और कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर इस मामले में चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। ALSO READ: ललन सिंह ने गरीबों पर कह दी ऐसी बात, वायरल वीडियो पर मचा बवाल, चुनाव आयोग पर भी उठे सवाल

11:08 AM, 4th Nov
चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करेगा। महाराष्‍ट्र में निकाय चुनाव की तारीखों का हो सकता है एलान।

09:55 AM, 4th Nov
दिल्ली-NCR में मंगलवार को भी दिल्ली में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। दिवाली के बाद से ही यहां की हवा में जहर घुला हुआ है। विवेक विहार और आरकेपुरम में तो AQI 400 के पार पहुंच गया। प्रदूषण से निपटने के लिए एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल किया जा रहा है। ALSO READ: दिल्ली की हवा जहरीली, क्या है 12 इलाकों में प्रदूषण का हाल?

08:08 AM, 4th Nov
मध्यप्रदेश में इंदौर के पास स्थित भेरू घाट में एक बस के खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ALSO READ: ओंकारेश्वर से उज्जैन जा रही बस खाई में गिरी, 3 की मौत

07:52 AM, 4th Nov
-बिहार में 241 विधानसभा सीटों पर आज शाम 5 बजे थम जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार। 6 नवंबर को होगा मतदान। 
-पीएम मोदी आज बिहार में ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ महिला संवाद कार्यक्रम के तहत महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
-भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बिहार के कोईवरल में जनसभा करेंगे। वे आज गयाजी में रोड शो भी करेंगे।
-पूर्व भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार के दरभंगा, मोतिहारी और बेतिया में जनसभा करेंगे।
-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
-नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार के औरंगाबाद, कुटुम्बा और वजीरगंज में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
-नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज आज राज्य में मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करेंगे।

07:46 AM, 4th Nov
भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहली बार दिल्ली आएगी। कल सुबह नाश्ते पर होगी पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को कैसे मुंहतोड़ जवाब देगा भारत, RSS चीफ मोहन भागवत ने बताया प्लान

इंदौर में ठंड ने तोड़ा 37 साल का रिकॉर्ड, शनिवार रात का पारा 7 डिग्री दर्ज, शीतलहर का अलर्ट

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन घुसपैठियों पर गरमाई सियासत, सासाराम में क्या बोले अमित शाह?

चुनाव प्रचार के बीच स्मृति ईरानी की गोलगप्पा पार्टी, वीडियो वायरल

कांग्रेस मतलब मुसलमान, रेवंत रेड्डी के बयान पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

सभी देखें

नवीनतम

देश में कई जगह तबाही मचाने की थी साजिश, 2 हजार 900 किलो विस्फोटक जब्‍त, डॉक्‍टर समेत ये हैं 7 आतंकियों के नाम

उत्तर प्रदेश में गैंगरेप पीड़िता के साथ आरोपी के वकील ने होटल में किया दुष्कर्म

दिल्ली में हवा हुई खतरनाक, आसमान में धुंध, AQI 400 के करीब

कॉप30 : जलवायु संकल्पों को साकार करने और वित्तीय संसाधनों को मजबूती देने की तैयारी

प्रधानमंत्री जी! आपने दुर्दांत अपराधियों के साथ मंच साझा किया है

अगला लेख