Hanuman Chalisa

अमृतसर हादसा : डीआरएम बोले- ड्राइवर ने बजाया था हॉर्न, रफ्तार की थी धीमी, रेलवे नहीं मौतों का जिम्मेदार

Webdunia
शनिवार, 20 अक्टूबर 2018 (11:38 IST)
पंजाब के अमृतसर में जोड़ा फाटक के समीप शुक्रवार शाम को रावण दहन कार्यक्रम के दौरान रेल ट्रैक पर  खड़े लोग एक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिसमें कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई और करीब 70 लोग घायल हो गए। इनमें 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिरोजपुर डीआरएम विवेक कुमार ने कहा कि रेलवे इस घटना के लिए जिम्मेदार नहीं है। बिना अनुमति के यह आयोजन किया जा रहा था।


पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि रेलवे की गलती के कारण यह हादसा हुआ। ड्राइवर ने हॉर्न नहीं बजाया। टीवी समाचार चैनल पर विवेक कुमार ने कहा कि आयोजन की सूचना रेलवे को नहीं दी गई थी। ड्राइवर ने ट्रेन की रफ्तार कम कर दी थी, लेकिन ट्रेन को रुकने के लिए 700 मीटर का डिस्टेंस लगता है।

डीआरएम ने कहा कि हादसे के बाद लोग ट्रेन पर पथराव कर रहे थे। इससे ट्रेन में बैठे यात्रियों की जान भी खतरे में थी। उन्होंने उस आरोप को भी नकारा कि ट्रेन में हॉर्न नहीं था। उन्होंने कहा कि ट्रेन में हॉर्न था और ड्राइवर ने गेट के आसपास हॉर्न बजाया भी था। उन्होंने कहा कि मिड सेक्शन में हॉर्न नहीं बजाया जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश मदरसा बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 88.26 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण

कानपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ITBP के हथियारबंद कमांडोज ने कमिश्नरेट घेरा, मां का कटा हाथ लेकर न्याय मांगने पहुंचा था जवान

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी का पोस्ट वायरल, कहा जल्द लोन पर 10% EMIपर पेट्रोल डीजल

योगी सरकार सोलर दीदियों को दे रही रोजगार, सौर ऊर्जा से मुफ्त में घर करेगी रोशन

अगला लेख