निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारी आज से 2 दिन की हड़ताल पर

Webdunia
गुरुवार, 16 दिसंबर 2021 (08:24 IST)
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारी सरकार की तरफ से संसद के चालू सत्र में पेश किए जा रहे 'बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक' के खिलाफ 16 और 17 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स ने इस हड़ताल का आह्वान किया है। निजीकरण के विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे।
 
निजीकरण के विरोध में आज और कल यानी 16 और 17 दिसंबर को देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहने वाले हैं, क्योंकि इनके कर्मचारी 2 दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने वाले हैं। एसबीआई समेत बाकी बैंकों की तरफ से कर्मचारियों को हड़ताल न करने की अपील के बाद भी कर्मचारी यूनियन अपनी बात पर अड़े हुए हैं।
 
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके अपने कर्मचारियों से अपील की है। बैंक ने कहा है कि कोरोना महामारी को देखते हुए कर्मचारियों के इस हड़ताल से स्टेकहोल्डर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। एसबीआई ने बैंक यूनियनों को बातचीत का न्योता भी भेजा है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

Live : भाजपा मुख्‍यालय की ओर केजरीवाल का मार्च

operation jhaadu : केजरीवाल ने बताया क्या है PM Modi का AAP को खत्म करने का प्लान?

जमशेदपुर में PM मोदी बोले, कांग्रेस को विकास का क, ख, ग भी नहीं मालूम

अगला लेख