केरल में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, 19 दिन में 450 KM की यात्रा करेंगे राहुल गांधी

Webdunia
रविवार, 11 सितम्बर 2022 (10:05 IST)
तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का केरल में सफर राजधानी तिरुवनंतपुरम के पारस्साला इलाके से रविवार सुबह शुरू हो गया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 19 दिनों में 450 किलोमीटर लंबी यात्रा करेंगे। 
 
केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष और सांसद के. सुधाकरण, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव तारिक अनवर तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी का औपचारिक रूप से स्वागत किया, जिसके बाद केरल में यह यात्रा आरंभ हो गई।
 
राहुल गांधी का स्वागत करने वाले पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं में कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल और शशि थरूर के साथ ही केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी तथा रमेश चेन्नीथला शामिल रहे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख