Biodata Maker

Jharkhand : ईडी ने माओवादी संगठन PLFI के प्रमुख को किया गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 21 अगस्त 2025 (00:50 IST)
PLFI chief arrested : प्रवर्तन निदेशालय ED) ने झारखंड में प्रतिबंधित माओवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के प्रमुख दिनेश गोप को धनशोधन जांच के तहत गिरफ्तार किया है। गोप को राज्य के पलामू जिले की केंद्रीय जेल से हिरासत में लिया गया, जहां वह झारखंड पुलिस और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) द्वारा दर्ज एक मामले में बंद था। गिरफ्तारी के बाद गोप को ‘वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग’ के जरिए विशेष अदालत (PMLA) रांची के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। धनशोधन का यह मामला राज्य पुलिस और एनआईए की प्राथमिकी से सामने आया है।
 
ईडी ने बुधवार को यह जानकारी दी। गोप को राज्य के पलामू जिले की केंद्रीय जेल से हिरासत में लिया गया, जहां वह झारखंड पुलिस और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) द्वारा दर्ज एक मामले में बंद था। संघीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा, गिरफ्तारी के बाद गोप को ‘वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग’ के जरिए विशेष अदालत (पीएमएलए) रांची के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
ALSO READ: Jharkhand : 5 लाख का इनामी माओवादी मुठभेड़ में ढेर, एक साथी को किया गिरफ्तार
धनशोधन का यह मामला राज्य पुलिस और एनआईए की प्राथमिकी से सामने आया हैं। पुलिस और एनआई ने उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत आपराधिक गतिविधियों के आरोप में मामला दर्ज किया गया था तथा आरोप पत्र दाखिल किया गया था। उन्होंने कहा, पीएलएफआई के प्रमुख के रूप में गोप द्वारा संगठित गिरोह बनाकर जबरन वसूली की जा रही थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Farmer Protest : फिर सड़कों पर क्यों उतरे किसान, 20 KM लंबा जाम, सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानने पर ‘भारत बंद’ की चेतावनी

बिहार में नीतीश और दिल्ली में मोदी, CM-PM का पद खाली नहीं, तेजस्वी को अमित शाह का जवाब

Tata Sierra की धमाकेदार वापसी, 25 नवंबर को होगी लॉन्च, पेट्रोल-डीजल और EV तीनों वैरिएंट में मिलेगा, जानिए क्या होगी कीमत

1100 रुपए में 240 करोड़ का जैकपॉट, UAE में मां के जन्मदिन के नंबर्स ने भारतीय युवक को बनाया अरबपति

कोचिंग ए आतंक, लश्‍कर-ए-तैयबा महिलाओं का करेगा ब्रेनवॉश, हाफिज सईद की बहनें पढ़ाएंगी जिहाद का पाठ

सभी देखें

नवीनतम

सिवान में ASI की हत्या, शव को सुनसान इलाके में फेंका

Weather Update : मोंथा चक्रवात से बिगड़ा मौसम, बारिश के साथ ठंड ने दी दस्‍तक, कई राज्‍यों में अलर्ट

गेंद लगने से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बेन ऑस्टिन की मौत, बॉलिंग मशीन से कर रहा था प्रैक्टिस

ममता कुलकर्णी का विवादित बयान, दाऊद इब्राहिम आतंकी नहीं

LIVE: बिहार के चुनावी रण में आज मोदी vs राहुल गांधी

अगला लेख