दिल्‍ली-NCR में कोहरे का कहर, 22 ट्रेनें लेट, 30 फ्लाइट्स पर पड़ा असर

Webdunia
बुधवार, 22 जनवरी 2020 (09:12 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली- NCR में बुधवार को एक बार फिर ठंड का प्रकोप दिखाई दे रहा है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी पर बुरा असर पड़ा है। ट्रेन और हवाई सेवाओं पर भी इसका बुरा असर पड़ा है। 
 
विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार काफी कम हो गई है। सड़क यातायात के साथ ही रेल यातायात और हवाई यातायात भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। 
 
खराब मौसम की वजह से 22 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि 30 उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। विभिन्‍न एयरलाइंस कंपनियों ने खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है।

रनवे पर जब न्यूनतम दृश्यता (आरवीआर) 200 मीटर होती है तो उपकरण लैंडिंग सिस्टम श्रेणी 3ए (सीएटीआईआईआईए) में प्रशिक्षित पायलट ही विमान को उतार सकता है। आरवीआर के न्यूनतम 50 मीटर होने पर सीएटीआईआईआईबी लैंडिंग सिस्टम में प्रशिक्षित पायलट ही हवाई अड्डे पर विमान को उतार सकता है।
 
उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में अलग-अलग स्थानों में दिन में सामान्य से अत्यधिक ठंड के आसार हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख