Dharma Sangrah

I Love Muhammad का पोस्टर गिरिराज सिंह के हैंडल से शेयर हुआ, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 28 सितम्बर 2025 (20:28 IST)
I Love Muhammad कैंपेन को लेकर पूरे देश में बवाल चल रहा है। देश के कई राज्यों इसे लेकर हिंसा भी हो चुकी है। इन सब के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सबको चौंका दिया है। उन्होंने एक्स पर यह पोस्ट किया है। हालांकि, गिरिराज सिंह ने 'आई लव मोहम्मद' वाले पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा कि जय सनातन,जय महादेव। 
 
मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों ने यह पोस्टर्स मस्जिद और कई अन्य सार्वजनिक जगहों पर लगाए। इसके बाद हिन्दू समाज ने इसके जवाब में आई लव महादेव के पोस्टर लगाने शुरू कर दिए। उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। यहां समुदाय विशेष के लोगों ने पोस्टर को लेकर पुलिस और प्रशासन से विवाद किया। 
<

जय सनातन,जय महादेव pic.twitter.com/bsvNs4kVsj

— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) September 28, 2025 >
क्या लिखा गिरिराज सिंह ने 
केंद्रीय मंत्री और बिहार से भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने एक्स पर ऐसा पोस्टर शेयर किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार दोपहर एक्स अकाउंट पर 'आई लव मोहम्मद' नाम वाला पोस्टर पोस्ट किया। इससे लोग हैरान हो गए और कई लोगों को लगा कि अकाउंट तो हैक नहीं हो गया। हालांकि, गिरिराज सिंह ने 'आई लव मोहम्मद' वाले पोस्टर के साथ एक बात भी कही। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''जय सनातन,जय महादेव।'' कुछ ही समय में गिरिराज का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर इसे लाखों लोग देख चुके थे। कई यूजर्स गिरिराज सिंह आई लव मोहम्मद के पोस्टरों का खुलकर विरोध कर रहे हैं। एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

ओवैसी की AIMIM ने बिहार में उतारे 25 उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट

साने ताकाइची बनीं जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री, PM मोदी ने दी बधाई

H-1B वीजाधारकों के लिए बड़ी खबर, ट्रंप सरकार ने दी बड़ी राहत

पंजाब के किसानों का सहारा बने CM योगी, बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे गेहूं के बीज

पुलिस स्मृति दिवस पर योगी ने 3 शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, वीरों की पत्नियों को किया सम्मानित

UP : पुलिस स्मृति दिवस पर CM योगी आदित्यानाथ ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

अगला लेख