Hanuman Chalisa

नीट यूजी धांधली मामला : IMA ने CBI जांच का किया स्वागत, PM मोदी और मंत्रियों के प्रति जताया आभार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 23 जून 2024 (21:06 IST)
IMA's statement regarding NEET UG scam case : भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने नीट-यूजी (NEET UG ) में कथित अनियमितताओं की जांच सीबीआई (CBI) को सौंपने के सरकार के फैसले का रविवार को स्वागत किया। आईएमए ने परीक्षा से संबंधित विवादों से जुड़ी चिंताओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य प्रमुख मंत्रियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
ALSO READ: NEET PG रद्द होने पर भड़का विपक्ष, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने परीक्षा से संबंधित विवादों से जुड़ी चिंताओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य प्रमुख मंत्रियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आईएमए ने एक बयान में कहा, हम राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) में अनियमितताओं की गहन जांच के लिए मामले को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। 
ALSO READ: NEET UG Re-Exam : 1563 में से सिर्फ 813 अभ्यर्थी ही हुए शामिल, 52% छात्रों ने ही दी परीक्षा
सीबीआई ने मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए पांच मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) के आयोजन में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है। आईएमए ने यह भी कहा कि वह राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक को हटाने के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता है।
 
आईएमए ने सरकार से आग्रह किया कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई करे कि एमबीबीएस, दंत चिकित्सा और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया समय पर शुरू हो।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

1 लाख का इनामी बदमाश अहसान कपूरी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस मुठभेड़ में हुआ खत्म

अगला लेख