पहली कैबिनेट में बोले देवेन्द्र फडणवीस- शिंदे को मेरा पूरा सहयोग : Live update

Webdunia
गुरुवार, 30 जून 2022 (21:30 IST)
मुंबई। आखिरकार महाराष्ट्र के सियासी ड्रामे का क्लामेक्स एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही हो गया। वहीं देवेन्द्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली।

सतारा के रहने वाले चौथे मुख्यमंत्री : एकनाथ शिंदे गुरुवार को महाराष्ट्र के ऐसे चौथे मुख्यमंत्री बन गए जो राज्य के सतारा जिले के रहने वाले हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने एक ट्वीट में शिंदे को बधाई देते हुए इस बात का जिक्र किया।
 
हालांकि शिंदे ने मुंबई के निकट ठाणे में शिवसेना के नेता के तौर पर अनुभव प्राप्त किया, जबकि वह सतारा शहर से 60 किमी दूर दरे तांब गांव के रहने वाले हैं। उनसे पहले, राज्य के तीन मुख्यमंत्री इसी जिले (सतारा) से रहे हैं। उनमें यशवंतराव चव्हाण (राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री), बाबासाहेब भोसले और पृथ्वीराज चव्हाण शामिल हैं।
 
राज्य के एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार मुख्य रूप से पुणे जिले के बारामती से हैं। हालांकि, उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि उनके परिवार का संबंध सतारा के कोरेगांव तहसील से है। पवार ने दिन में एक ट्वीट में कहा कि दिवंगत यशवंतराव चव्हाण, बाबासाहेब भोसले और पृथ्वीराज चव्हाण के बाद, सतारा के एक और व्यक्ति मुख्यमंत्री बने हैं। 

2 जुलाई को विशेष सत्र : महाराष्ट्र विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 2  जुलाई से यहां शुरू होगा। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुयी कैबिनेट की पहली बैठक में इसका निर्णय किया गया। उन्होंने बताया कि पहले दिन विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

शिंदे को मेरा पूरा सहयोग : महाराष्ट्र में बीजेपी के समर्थन से एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। डिप्टी सीएम की शपथ देवेन्द्र फडणवीस ने ली। शपथ लेने के बाद कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में फडणवीस ने कहा कि शिंदे को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। महाराष्ट्र के विशेष सत्र परसों होगा। इसमें बहुमत परीक्षण और स्पीकर का चुनाव होगा। फडणवीस ने कहा कि शिंदे को मेरा पूरा सहयोग रहेगा।

एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, वहीं देवेन्द्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम की शपथ ली।
- शाम 7.30 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे एकनाथ शिंदे। 
-शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्‍यमंत्री। राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद पूर्व मुख्‍यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा। 
-इससे पहले कहा जा रहा था कि देवेन्द्र फडणवीस शाम 7 बजे मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।
-देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे राज्यपाल से मिलने रवाना।
-भाजपा नेता गिरीश महाजन का दावा- महाराष्ट्र में उनकी पार्टी को 170 विधायकों का समर्थन हासिल है, जो सरकार बनाने के लिए 288 सदस्यीय सदन में आवश्यक बहुमत के आंकड़े 145 से कहीं अधिक है।
-सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे नई सरकार में डिप्टी सीएम होंगे। उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत 25 नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है। 
-दोपहर 3 बजे राज्यपाल से मिलेंगे फडणवीस और एकनाथ शिंदे।
-पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा।
-मीडिया खबरों के अनुसार, 1 जुलाई को शपथ ले सकते हैं फडणवीस को शिंदे।
-एकनाथ शिंदे को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा।
-शिंदे ने कहा- मैं राज्यपाल से मिलने जा रहा हूं।
-शिंदे राज्यपाल से मुलाकात के बाद फडणवीस से मुलाकात करेंगे।
-शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, भाजपा के साथ इस बात पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई कि कितने मंत्री पद मिलेंगे और कौन मंत्री बनेगा?
-शिंदे ने कहा कि इस मामले में भाजपा से जल्द चर्चा की जाएगी। तब तक मंत्रियों की सूची और उससे जुड़ी अफवाहों पर ध्यान ना दिया जाए। 
-कहा जा रहा है कि शिंदे के साथ आज होने वाली बैठक में सभी बातें तय हो जाएगी और सत्ता का फार्मूला भी तय हो जाएगा। 
async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >-शिंदे गुट ने खुद को बताया असली शिवसेना। हमारे विधायकों में कोई भ्रम नहीं। सत्ता में भागीदारी का फैसला अभी नहीं।
-भाजपा ने कहा, 40 दिन में 40 विधायक शिवसेना छोड़ गए, यह हनुमान चालीसा का ही प्रभाव।
-दोपहर 12.30 बजे मुंबई पहुंचेंगे एकनाथ शिंदे।
-गोवा में शिंदे गुट के विधायकों की बैठक जारी। 
-शिंदे गुट ने फिर बोलने की इजाजत मांगी। 
-आज भी महाराष्‍ट्र में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न
-आज मुंबई में भाजपा की कई बैठकें होंगी, जिनमें आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक इन बैठकों में भाजपा के महाराष्ट्र प्रभारी सी.टी. रवि भी मौजूद रहेंगे।
-सुबह मुंबई पहुंचे रवि विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक आवास 'सागर' बंगले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में शामिल होंगे।
-भाजपा ने भी अपने सभी विधायकों को आगे की रणनीति तय होने तक मुंबई शहर में ही रहने को कहा है।
-उद्धव के इस्तीफे के बाद संजय राउत बोले- हम बाला साहेब की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। हम सत्ता के लालची नहीं। सरकार गिराने के पीछे कौन सब जानते हैं। भाजपा के साथ जा रहे एकनाथ शिंदे को शुभकामनाएं।
-देवेंद्र फडणवीस की ताजपोशी तय। आज राज्यपाल से मिलकर कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा।
-सुबह 11 बजे भाजपा की बड़ी बैठक।
-कुछ ही देर में एकनाथ शिंदे शिवसेना के बागी विधायकों के साथ बैठक करेंगे।
-आज गोवा से दिल्ली लौट सकते हैं शिवसेना के बागी विधायक।
Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

इंडिगो के विमान में बम की खबर से हड़कंप, टेक ऑफ से पहले विमान खाली कराया

Rajkot Gaming Zone Fire : 3 आरोपियों को 14 दिन की हिरासत, जांच में नहीं कर रहे सहयोग

Weather Updates : देश में 17 स्थानों पर पारा 48 के पार, 3 दिन बाद इन इलाकों में मिल सकती है राहत

AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी विभव कुमार को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

अखिलेश यादव के करीबी मेरठ के एसपी MLA रफीक अंसारी गिरफ्तार