आर्मी की ड्यूटी पर धोनी, आतंकियों का खात्मा करने वाली विक्टर फोर्स में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

Webdunia
बुधवार, 31 जुलाई 2019 (09:42 IST)
अब तक आपने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को क्रिकेट के मैदान में छक्के-चौकों की बरसात करते हुए देखा है, लेकिन अब आपको आर्मी मैन धोनी का अलग ही रूप दिखाई देगा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी 31 जुलाई से मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में कश्मीर में पेट्रोलिंग करते हुए दिखाई देंगे। इस दौरान वे 15 दिनों तक सेवाएं देंगे।
 
भारतीय सेना के अनुसार धोनी कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाने वाले विक्टर फोर्स के साथ ड्‍यूटी करेंगे और वे गश्त, गार्ड, पोस्ट ड्‍यूटी पर सैनिकों के साथ रहेंगे। ड्‍यूटी के साथ दौरान वे सैनिकों के साथ ही रहेंगे और एक सैनिक जैसी दिनचर्या का पालन करेंगे।
नहीं मिलेगा स्पेशल ट्रीटमेंट : लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी कश्मीर में आतंकवाद विरोधी यूनिट में पहली बार तैनात होंगे। 15 अगस्त भी वहीं मनाएंगे। इस ड्यूटी के दौरान धोनी को कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा। वे जवानों के साथ बैरक में रहेंगे। सैनिकों के साथ ही बैरक में सोएंगे। उन्हीं के जैसा खाना खाएंगे। उसके बाद ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरू चले जाएंगे। धोनी को दिन-रात दोनों शिफ्टों में ड्यूटी करनी होगी।
 
सेना के अधिकारी के मुताबिक धोनी ने पैराट्रूपर और विमान से कूदने की ट्रेनिंग ली है। ये दोनों कश्मीर में उनकी ट्रेनिंग का हिस्सा है। अधिकारी के मुताबिक ऐसे स्पोर्ट्‍स खिलाड़ियों का सेना के साथ जुड़ना, जिनकी ब्रांड वैल्यू लाखों-करोड़ों में होती है, सुरक्षाबलों को उनकी प्रोफाइल बढ़ाने में मदद करता है। ऐसी हस्तियों के सेना के साथ जुड़ने से युवा सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित होते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 अगस्त को एक पाली में होगी NEET PG 2025

चिनाब पुल पर तिरंगा लेकर चले पीएम मोदी, दिखाई दुनिया के सबसे ऊंचे पुल को हरी झंडी

पूछताछ के लिए Aap नेता सत्येन्द्र जैन ACB के समक्ष हुए पेश, स्कूलों के निर्माण में भ्रष्टाचार का है मामला

गौतम गंभीर ने रोड शो पर आयोजकों को लगाई लताड़, कहा 2007 में भी इसके पक्ष में नहीं था

मैंगो मैन ने रखा रक्षामंत्री के नाम पर आम की नई किस्म का नाम राजनाथ आम

अगला लेख