गांधी जयंती पर किसान आंदोलन को लेकर राहुल बोले- विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफी

Webdunia
शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (11:13 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने किसानों के आंदोलन का हवाला देते हुए महात्मा गांधी एक कथन का उल्लेख किया।

उन्होंने ट्वीट किया, 'विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफ़ी है। महात्मा गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि।'
 
पूर्व कांग्रेस के अध्यक्ष ने शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, 'जय जवान जय किसान था है और रहेगा। शास्त्री जी की सादगी व दृढ़ संकल्प आज भी प्रेरणास्रोत हैं। कांग्रेस के इस लाल को नमन!'
 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, 'काले कृषि कानूनों के खिलाफ किसान सत्याग्रह में, सोनभद्र के आदिवासियों व हाथरस की दलित लड़की के लिए न्याय की लड़ाई में व नफरत की विचारधारा के खिलाफ प्रेम की विचारधारा के उभरते स्वरों में बापू के सत्य, अहिंसा एवं न्याय के विचारों का परचम आज भी लहरा रहा है। विनम्र श्रद्धांजलि।'
 
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गांधी जयंती पर उनके एक कथन का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, 'समस्त इतिहास के दौरान सत्य और प्रेम के मार्ग की ही हमेशा विजय होती है। कितने ही तानाशाह और हत्यारे हुए हैं, और कुछ समय के लिए वो अजेय लग सकते हैं, लेकिन अंत में उनका पतन होता है! भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सूत्रधार, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को शत शत नमन।'
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

पीएम ऑफिस पहुंचाई गई फुकुशिमा की मिट्टी, पहली बार होगा इसका इस्तेमाल

बिहार में एक ही परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या की, पुलिस को कर्जदार होने का अंदेशा

शेयर बाजार में बिकवाली का जोर, निफ्टी 25,000 से नीचे, क्यों बिगड़ी बाजार की चाल?

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 40 करोड़ की 4 किलोग्राम कोकीन जब्त, 1 यात्री गिरफ्तार

अगला लेख