Biodata Maker

महादेव पूजा के विषय हैं या लव के, मोहम्‍मद वाले उनकी जाने, I Love विवाद पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 (13:39 IST)
दरअसल, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के इस बयान के बाद बिहार के चुनावों में उनकी एंट्री हो गई है। उन्होंने ऐलान किया है कि वो राज्य के चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज बिहार दौरे पर आए हुए हैं। उन्होंने राज्य के बिहटा में देशभर में चल रहे I Love Mahadev और I Love Muhammad विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

असल मुद्दों से जनता का ध्‍यान भटकाना मकसद : इस पूरे विवाद पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि I Love Mahadev और I Love Muhammad विवाद जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने के लिए शुरू किया गया है। महादेव पूजा का विषय है या लव का? यह महादेव का अपमान है। मैं मोहम्मद के बारे में नहीं जानता। मोहम्मद पर टिप्पणी करना मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।

धार्मिक दृष्टिकोण से गलत है ये : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने आगे कहा कि जो मोहम्मद को मानते हैं, वे शायद उनके बारे में जानते होंगे, लेकिन मुझे महादेव से लव है ये कहना महादेव का अनादर है। महादेव का अपमान है। हम महादेव के साथ ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करते। इस तरह की भाषा का उपयोग परंपरागत धार्मिक दृष्टिकोण से गलत माना जाता है।

सोशल मीडिया पर छिड़ा है विवाद : बता दें कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया और सार्वजनिक स्थानों पर आई लव मुहम्मद को लेकर बवाल सामने आया है। इसी का विरोध करते हुए हिंदू संगठनों ने आई लव महादेव के नारे लगाए। इस नारे के समर्थक से भक्ति और आस्था का प्रतीक बता रहे हैं। वहीं विरोधी ऐसे नारे धार्मिक भावनाओं का अनादर बता रहे हैं। उनका कहना है कि इन नारों से धार्मिक भावनाओं का अनादर होता है। ये नारे समाज में और समाज में विभाजन फैला सकते हैं।
Edited By: Navin Rangiyal 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

POJK में बवाल जारी, भारत ने कहा- पाक सेना कर रही है बर्बरता

50 देश, 62 करोड़ दर्शक, अयोध्या की रामलीला ने रचा नया इतिहास

आई लव मोहम्मद विवाद में ओवैसी की एंट्री, पूछा इस मुल्क को आप कहां लेकर जाएंगे

CM योगी ने चॉकलेट देकर बच्चों पर लुटाया प्यार, नाम और क्लास पूछकर बोले- खूब पढ़ना, खूब आगे बढ़ना

पाकिस्तान के 15 जेट मार गिराने के दावे पर बोले वायुसेना प्रमुख

सभी देखें

नवीनतम

वैष्णो देवी यात्रा 3 दिन के लिए रोकी, जम्मू कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

पीएम मोदी ने युवाओं को दिया उपहार, किस पर लगाया पद चोरी का आरोप?

मध्यप्रदेश में कोल्ड्रिफ सिरप बैन, छिंदवाड़ा में 9 बच्चों की हुई मौत, कंपनी के अन्य प्रोडेक्ट की बिक्री पर प्रतिबंध

Weather Update : मानसून ने फिर दिखाए तेवर, इंदौर में जमकर बरसा पानी, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट

दवा में मिला जहर, Coldrif कफ सीरप पर मध्यप्रदेश में भी लगा बैन

अगला लेख