Weather Predict : बर्फबारी के कारण हिमाचल में 636 रास्ते बंद, गुजरात में शीतलहर की चेतावनी

Webdunia
गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (12:33 IST)
नई दिल्ली। उत्‍तर भारत में अभी भी कहीं-कहीं बर्फबारी हो रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते जहां सर्दी का असर बना हुआ था, वहीं बारिश के चलते मौसम और खराब हो चुका है। बारिश से आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।
ALSO READ: Weather update : उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, उत्तराखंड में स्कूल-कॉलेज बंद
हिमाचल प्रदेश में अभी तक कुल 636 रास्‍ते बंद हो चुके हैं। इनमें 5 नेशनल हाईवे शामिल हैं। इसके अलावा 1,162 बिजली आपूर्ति योजनाएं और 2 जल आपूर्ति योजनाएं ठप हो गईं हैं। उत्‍तराखंड के अल्‍मोड़ा जिले में खराब मौसम के चलते इंटर तक के सभी स्‍कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
 
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। यह बारिश 31 जनवरी तक जारी रहेगी। देश के पूर्वी हिस्सों में 30 जनवरी की दोपहर तक बारिश जारी रहने की संभावना है।
 
पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई हिस्सों सहित झारखंड में भी अगले 24 घंटों के दौरान बारिश देखने को मिलेगी। गुजरात में फिर शीतलहर की वापसी हो गई। राज्य के कच्छ समेत कुछ अन्य स्थानों पर बुधवार को शीतलहर महसूस की गई। कई स्थानों पर 24 घंटे में ही तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक गिर गया है।
 
राज्य में नलिया 6.5 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। कांडला पोर्ट 10.1 डिग्री के साथ दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा। गुरुवार को भी कच्छ, भावनगर, राजकोट और कच्छ जिलों में कुछ स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख