खतरे में स्टार्ट अप इंडिया अभियान, स्टार्टअप समूह ने पीएम मोदी से की यह कर समाप्त करने की मांग

Webdunia
गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (08:31 IST)
नई दिल्ली। स्टार्ट अप उद्योगों के संगठन आईस्पिरिट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एंजल निवेश पर कर समाप्त करने का आग्रह किया है। आईस्पिरिट ने कहा कि इससे कई स्टार्टअप बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और इससे स्टार्ट अप इंडिया अभियान के समक्ष गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
 
आईस्पिरिट 60 से अधिक स्टार्टअप का प्रतिनिधित्व करता है। पत्र में कहा गया है कि कई स्टार्टअप ने आकलन वर्ष 2015-16 और 2016-17 यानी दो वर्ष में एंजल कोष जुटाया है और उन्हें आयकर कानून की धारा 56(2)(सात बी) के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। 
 
पत्र में कहा गया है कि नोटिसों में मुख्य रूप से एंजल फंडिंग के दौरान ऊंचे शेयर प्रीमियम पर आवंटित शेयरों को लेकर सवाल उठाया गया है। 
 
आईस्पिरिट ने कहा कि स्टार्टअप परेशानी में हैं। उनके लिए उपलब्ध उपाय समयबद्ध और व्यावहारिक नहीं हैं। पत्र में कहा गया है कि इसकी वजह से कई स्टार्टअप बंद भी हो चुके हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

जिंदगी पर भारी पड़ा रील का नशा, गिरने से 'यमराज' की मौत

कठुआ ऑपरेशन में कुल 9 की मौत, इनमें 5 आतंकवादी और 4 जवान

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, रूसी सशस्त्र बलों में सेवारत 18 में से 16 भारतीय लापता

चीख-पुकार, हिलती इमारतें, धुल का गुबार, हजारों के मरने की आशंका, भूकंप से तबाही की आंखों देखी

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में 1.50 लाख अवमानना ​​मामले लंबित, सरकार ने संसद में दी जानकारी

अगला लेख