Weather Alert: देश के अधिकांश हिस्सों में ग्रीष्म लहर का प्रभाव, असम और मेघालय में हुई हल्की से मध्यम बारिश

Webdunia
शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (08:30 IST)
नई दिल्ली। मौसम में प्रतिदिन परिवर्तन होता जा रहा है। कहीं गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है तो कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ पूर्व दिशा में चला गया है तथा अब यह हिमाचल प्रदेश के उत्तर-पूर्व में है। उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे सटे झारखंड के इलाकों मे साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।
 
स्काईमेट के अनुसार एक निम्न दबाव की रेखा छत्तीसगढ़ और झारखंड पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन से दक्षिण मराठवाड़ा तक बनी हुई है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कोमोरिन के ऊपर बना हुआ है। कोमोरिन के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक नीम हवाओं की रेखा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक जा रही है।
 
हल्की से मध्यम बारिश हुई : पिछले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप और केरल में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं तथा गंगीय पश्चिम बंगाल में 1 या 2 स्थानों पर भारी वर्षा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 1-2 स्थानों पर हल्की बारिश हुई। अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा।
 
अगले 24 घंटों के दौरान नॉर्थ उत्तर भारत में बारिश और गरज के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ 1-2 स्थानों पर ओलावृष्टि तथा भारी बारिश हो सकती है। शेष पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
 
जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ में 1-2 स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिण प्रायद्वीप में केरल और उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश में 1 या 2 स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ग्रीष्म लहर के देश के अधिकांश हिस्सों से हटने की उम्मीद है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख