Festival Posters

हिज्ब कमांडर रियाज नायकू के तीन आतंकी ठिकाने तबाह

सुरेश डुग्गर
बुधवार, 26 दिसंबर 2018 (19:20 IST)
श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने अपने आतंकरोधी अभियान को जारी रखते हुए बुधवार को दक्षिण कश्मीर के बद्रीवन, अवंतीपोर में हिज्ब कमांडर रियाज नायकू के एक ठिकाने को तबाह करने के साथ ही चार गांवों में कासो चलाया। आतंकियों के ठिकाने का पता लगाने के लिए सुरक्षाबलों ने अपने खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद भी ली है। इस दौरान, अफवाहों पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने अवंतीपोर के विभिन्न हिस्सों में मोबाईल इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया।
 
यहां मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को अपने तंत्र से पता चला कि हिज्ब और लश्कर के चार आतंकियों का एक दल अवंतीपोर के निकट रेंजीपोरा गांव में देखा गया है। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त कार्यदल ने उसी समय इन आतंकियों को पकड़ने के लिए रेंजीपोरा की घेराबंदी कर ली। यह घेराबंदी सुबह साढ़े पांच बजे शुरू हुई। जवानों ने गांव में आने जाने के सभी रास्ते बंद करते हुए कासो चलाया।
 
स्थानीय सूत्रों की मानें तो सुबह साढ़े नौ बजे तक जवानों ने आतंकियों का ठिकाना होने के संदेह में सभी संदिग्ध मकानों की तलाश ली, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद जवानों ने अपने खोजी कुत्तों की मदद लेने के साथ ही ड्रोन भी आस्मां में छोड़ दिए। इसके करीब आधे घंटे बाद यह तलाशी अभियान रेंजीपोरा के साथ सटे चार अन्य गांवों तक फैल गया। सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ियां भी मौके पर पहुंच गई।
 
बताया जाता है कि इस ठिकाने से सुरक्षाबलों को आतंकियों द्वारा जमा किए गए हथियारों के एक जखीरे के अलावा भारी मात्रा में राशन, कंबल, दवाएं व अन्य सामान मिला है। सामान को अपने कब्जे में लेने के बाद जवानों ने ठिकाना तबाह कर दिया ताकि आतंकी इसका दोबारा इस्तेमाल नहीं कर सकें। संबधित सूत्रों ने बताया कि यह ठिकाना रियाज नायकू का था। आतंकियों को सुरक्षाबलों के अभियान की भनक लग गई थी और वह समय रहते वहां से निकल गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel US Iran War में PAK की मध्यस्थता के सवाल पर बोले जयशंकर- हम दलाल देश नहीं हो सकते

पहले राम फिर राजनीति, राम मंदिर को लेकर बोले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

LPG : अब रसोई से हटेगा लाल सिलेंडर! सरकार का नया फरमान, 3 महीने में करना होगा यह काम

Israel Iran War video : USS अब्राहम लिंकन पर ईरान ने दागी Qader मिसाइल, इजराइल ने तेहरान के सबमरीन सेंटर को किया तबाह, ट्रंप का बड़ा फैसला- 2,000 सैनिक रवाना

डोनाल्ड ट्रंप के 15 प्वाइंट वाले प्रस्ताव टेंशन में इजराइल, क्या पाकिस्तान के 'शांति दूत' वाला प्लान हुआ फेल

सभी देखें

नवीनतम

ईरान ने भारत के लिए खोला होर्मुज, जारी किया F-18 पर हमले का वीडियो, 26 मार्च की बड़ी खबरें

Israel Iran War : ईरान ने पलटा पासा! अमेरिका के सामने रखीं 5 शर्तें, क्या थम जाएगा महाविनाशकारी युद्ध?

Israel US Iran War में PAK की मध्यस्थता के सवाल पर बोले जयशंकर- हम दलाल देश नहीं हो सकते

One vengeance for all : क्या ईरान ने AI वीडियो से बताए मंसूबे, कहा- एक बदला सबसे, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

पहले राम फिर राजनीति, राम मंदिर को लेकर बोले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

अगला लेख