Festival Posters

Weather Update : तूफान और शीतलहर की दोहरी मार, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें देशभर का मौसम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 4 दिसंबर 2025 (12:01 IST)
Weather Update News : दक्षिण भारत में पहुंचे चक्रवात दित्वा का असर अब शीतलहर का प्रकोप लेकर आ गया है। इसकी वजह से दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्‍यों में तापमान तेजी से गिर गया है। इसके चलते ठिठुरन भरी ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसका प्रभाव दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान तक देखा जा रहा है। IMD के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। झारखंड में भी ठंडी हवाएं चलेगीं और शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है।
 
खबरों के अनुसार, दक्षिण भारत में पहुंचे चक्रवात दित्वा का असर अब शीतलहर का प्रकोप लेकर आ गया है। इसकी वजह से दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्‍यों में तापमान तेजी से गिर गया है। इसके चलते ठिठुरन भरी ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसका प्रभाव दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान तक देखा जा रहा है।
ALSO READ: Weather Update : सर्दी ने पकड़ा जोर, दिल्ली NCR समेत कई राज्‍यों में शीतलहर का अलर्ट
IMD के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। झारखंड में भी ठंडी हवाएं चलेगीं और शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है। तमिलनाडु, तटीय आंध्र, यनम, रायलसीमा,केरल और माहे क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। हिमालयी क्षेत्र में 5 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने जा रहा है।

इसका सीधा असर मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा। अनुमान है कि अगले दो दिनों में यानी 6 और 7 दिसंबर को प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा। इंदौर में रात का तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री नीचे गिरकर 8.4 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि 5 दिसंबर से ठंड का असर और तेज होगा।
ALSO READ: Weather Update : केरल और तमिलनाडु समेत कई राज्‍यों में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, जानिए कैसा है देशभर का मौसम
इंदौर में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर का तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। दिल्ली में मौसम विभाग ने हल्के कोहरे का पूर्वानुमान जताया है। 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान रह सकता है और सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। हरियाणा से लेकर बिहार तक अगले 10 दिनों में सर्दी और बढ़ने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में भी अगले तीन दिनों में तापमान 2–3 डिग्री तक कम होने की संभावना है। इसके बाद तापमान स्थिर रह सकता है। बिहार में हालांकि अभी शीतलहर की स्थिति नहीं बनेगी, लेकिन तापमान धीरे-धीरे कम होता रहेगा। राजस्थान में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कई जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
ALSO READ: Weather Update : फिर बिगड़ेगा मौसम, इन राज्‍यों में चक्रवाती तूफान का असर, IMD का अलर्ट
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान, तटीय तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से हल्का कोहरा छाया रहा। पूर्वोत्तर भारत, बिहार, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा रहा।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

8 साल में दोगुने से ज्यादा बढ़ी यूपी की अर्थव्यवस्था, वित्तीय वर्ष 2025–26 में ₹36 लाख करोड़ तक पहुंचने की ओर अग्रसर है

Tej Pratap Yadav: अनुष्का यादव के मां बनने के दावे पर तेजप्रताप ने तोड़ी चुप्पी, गिनाए 5 जयचंदों के नाम

परिवार मानकर प्रदेश की सेवा, 1 दिन की भी छुट्टी नहीं ली, अचानक भावुक हो गई CM पुष्कर धामी की पत्नी

Digital Arrest मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI को पहचान का आदेश; ₹54 हजार करोड़ की ठगी को बताया 'डकैती'

Parliament Session News : लोकसभा स्पीकर को लेकर क्यों गरमाईं सियासत, प्रियंका गांधी क्यों नाराज

सभी देखें

नवीनतम

लोकसभा विवाद बढ़ा: BJP महिला सांसदों ने स्पीकर से की सख्त कार्रवाई की मांग

LIVE: राहुल गांधी बोले, मुझे पूर्व सेना प्रमुख पर भरोसा, लोकसभा स्थगित

नरवणे की किताब अभी रिलीज नहीं: पेंगुइन का बड़ा खुलासा, संसद में दिखाने पर उठा विवाद

अमेरिका-बांग्लादेश नई ट्रेड डील: टैरिफ में कटौती, टेक्सटाइल और कृषि निर्यात को बड़ा बूस्ट

भारत से मैच पर पाकिस्तान की हामी, 15 फरवरी को भिड़ंत तय, PCB क्यों पड़ा दबाव में

अगला लेख