Hanuman Chalisa

Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी से कई राज्‍यों में बढ़ी ठिठुरन, जानिए देशभर का मौसम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 9 दिसंबर 2025 (11:28 IST)
Weather Update News : पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी कर का असर मैदानी इलाकों में साफ देखने को मिल रहा है। दिल्ली के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भारी ठंड पड़ रही है। हिमालयी बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से ठिठुरन बढ़ी है और आने वाले दिनों में ठंड और तेज होने की संभावना है। सुबह और शाम के वक्त गलन हो रही है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। कई वायु चक्रवातों और पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई राज्यों में मौसम में बड़े बदलाव जारी हैं। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश की संभावना है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

खबरों के अनुसार, देशभर में मौसम का उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी कर का असर मैदानी इलाकों में साफ देखने को मिल रहा है। दिल्ली के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भारी ठंड पड़ रही है। हिमालयी बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से ठिठुरन बढ़ी है और आने वाले दिनों में ठंड और तेज होने की संभावना है। सुबह और शाम के वक्त गलन हो रही है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। कई वायु चक्रवातों और पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई राज्यों में मौसम में बड़े बदलाव जारी हैं।
ALSO READ: Weather Updates : पंजाब, राजस्थान, यूपी में शीतलहर का दौर जारी, जानिए आपके प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल
अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 20 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है। 9 से 12 दिसंबर के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा 10 से 12 दिसंबर के दौरान पंजाब में, 9 और 10 दिसंबर को विदर्भ और तेलंगाना में, तथा 11 और 12 दिसंबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में शीतलहर बनी रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में मौसम की स्थिति बदल रही है। पिछले 3-4 दिनों से उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आई है, जिससे सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई थी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
ALSO READ: Weather Update : अब जमकर चमकेगी ठंड, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम काफी ठंडा रहने लगा है, जिसका मुख्य कारण तीन पहाड़ी जिलों में होने वाली बारिश और बर्फबारी है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी और चमोली जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है। कई शहरों में सोमवार रात को तापमान 6 डिग्री से नीचे चला गया। शहडोल के कल्याणपुर में सबसे कम तापमान 4.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। भोपाल, इंदौर समेत 9 जिलों में मंगलवार को शीतलहर का अलर्ट है। कई शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे जा सकता है। बिहार में आज से ठंड का कड़ा रूप देखने को मिल सकता है, खासकर ग्रामीण इलाकों में लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सुबह के समय तेज हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। यह हवाएं ठंड के एहसास को और बढ़ा देंगी। हिमाचल प्रदेश में 9 दिसंबर तक बिलासपुर और मंडी में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। सप्ताह के बाकी दिनों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 9 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इन राज्यों में अगले 24 घंटों में बारिश होने की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : तूफान और शीतलहर की दोहरी मार, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें देशभर का मौसम
वहीं तमिलनाडु और पुडुचेरी में 11 दिसंबर तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 318 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली के 27 केंद्रों में AQI ‘बहुत खराब’ रहा, जबकि 11 केंद्रों में यह ‘खराब’ श्रेणी में था। पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा और असम के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिसकी दृश्यता 50 से 199 मीटर के बीच रही।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

ईंधन बचत का अनोखा संदेश, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री पंवार और टेटवाल

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

अगला लेख