Hanuman Chalisa

Weather Update : देशभर में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्‍यों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 10 दिसंबर 2025 (11:31 IST)
Weather Update News : देश के कई हिस्सों में सर्दी अब अपने तेज रूप में दिखाई देने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, मध्य भारत, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, मराठवाड़ा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के भोपाल, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर जैसे जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा। इस दौरान भोपाल और इंदौर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 4.6 डिग्री तक कम रिकॉर्ड किया गया।
 
खबरों के अनुसार, देश के कई हिस्सों में सर्दी अब अपने तेज रूप में दिखाई देने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, मध्य भारत, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, मराठवाड़ा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी से कई राज्‍यों में बढ़ी ठिठुरन, जानिए देशभर का मौसम
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 13 दिसंबर से हल्की बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू होगा। वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आज कुछ स्थानों पर गरज, चमक और भारी बारिश का अलर्ट है। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में 12 दिसंबर तक आसमान साफ रहेगा। इसके अलावा हल्का कोहरा और ठंडी हवाएं हावी रहेंगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक तक पहुंच सकता है।

महाराष्ट्र में अगले चार दिनों तक तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट, जबकि आगे फिर स्थिरता रहने की उम्मीद है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। भारत मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 10 से 12 दिसंबर तक मध्य-पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में शीतलहर जारी रहने की संभावना है।
ALSO READ: Weather Updates : पंजाब, राजस्थान, यूपी में शीतलहर का दौर जारी, जानिए आपके प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल
असम और मणिपुर के अलग-अलग इलाकों में 10 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कुछ शहरों में शीतलहर का दौर पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है। सुबह के समय घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी का दौर देखा जा रहा है।
ALSO READ: Weather Update : अब जमकर चमकेगी ठंड, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के भोपाल, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर जैसे जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा। इस दौरान भोपाल और इंदौर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 4.6 डिग्री तक कम रिकॉर्ड किया गया।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

अम्बेडकरनगर की 899 ग्राम पंचायतों में ग्रीन चौपाल, पेट्रोल-डीजल बचाने का ऐतिहासिक संकल्प

Ayushman yojana में गड़बड़ी पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 200 निजी अस्पतालों पर कार्रवाई

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

PM मोदी का UAE दौरा, हुआ भव्‍य स्‍वागत, कई समझौतों पर हुए हस्‍ताक्षर

अगला लेख