Hanuman Chalisa

Weather Update : बर्फबारी और शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, देशभर में कड़ाके की ठंड

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 7 जनवरी 2026 (11:39 IST)
Weather Update News : जम्मू-कश्मीर में इन दिनों लगातार बर्फबारी हो रही है। वहीं ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच धूप न निकलने से ठिठुरन बनी हुई है और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। आने वाले दिनों में भी शीतलहर का प्रकोप बना रह सकता है और तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड-छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर चलने से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

खबरों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में इन दिनों लगातार बर्फबारी हो रही है। वहीं ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच धूप न निकलने से ठिठुरन बनी हुई है और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। आने वाले दिनों में भी शीतलहर का प्रकोप बना रह सकता है और तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, घने कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी, जानें देशभर में मौसम का हाल
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड-छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर चलने से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी रही है। श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। हालांकि 20 जनवरी तक जम्मू और कश्मीर में किसी बड़े वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर होने की संभावना नहीं है, लेकिन बर्फबारी जारी रहेगी।

मध्य प्रदेश में शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी हैं। पूरे राज्य में ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। राज्य के बड़े हिस्से में तापमान 5 डिग्री से नीचे बना हुआ है। सबसे कम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया है। 9 और 10 जनवरी को तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों से मैदान तक ठंड का कहर, 11 राज्यों का अलर्ट
दरअसल, दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के सेंट्रल हिस्सों पर बना एक एटमॉस्फेरिक सर्कुलेशन अब लो-प्रेशर एरिया में बदल गया है। पश्चिम बंगाल में ठंड का दौर शुरू हो गया है। कोलकाता में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। अगले दो दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में शीतलहर और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर रखा है। अधिकांश जिलों में घने कोहरे और न्यूनतम तापमान के 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बिहार के विभिन्न जिलों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। भीषण कोहरे कारण और सर्द हवाओं के बहने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है।
ALSO READ: Weather Update : MP में शीतलहर का अलर्ट, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी, राजस्थान के 14 जिलों में घना कोहरा, देशभर के मौसम का हाल
रात और सुबह पाला पड़ने से गलन वाली सर्दी महसूस हो रही है। राजस्थान के अधिकांश जिलों में लगातार कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है। राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। आईएमडी ने आगामी दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने और घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पर्यावरण दिवस: जब आखिरी नदी सूखेगी, तब इंसान क्या करेगा?

Instagram यूज़र्स के लिए बड़ा अलर्ट! Meta AI की खामी से हैक हुए अकाउंट, कंपनी ने जारी की चेतावनी

दिल्ली होटल अग्निकांड : लवकेश बजाज 4 दिन की पुलिस रिमांड में

अगला लेख