Dharma Sangrah

Weather Update: अभी और सताएगी सर्दी, अरुणाचल और सिक्किम में हुई बर्फबारी

Webdunia
बुधवार, 9 फ़रवरी 2022 (08:27 IST)
नई दिल्ली। बारिश और हवा के चलते कड़ाके की सर्दी पड़ने की आशंका भी काफी प्रबल हो गई है। तेज पछुआ हवाओं से गलन पहले से ही बढ़ी हुई है। अब एक बार फिर से बारिश होने के बाद ठंड का प्रकोप और बढ़ने के आसार हैं। पिछले कुछ दिनों से धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब एक बार फिर से लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।

ALSO READ: कई राज्यों में और बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी की चेतावनी
 
एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य महाराष्ट्र और इससे सटे मराठवाड़ा पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी केरल से महाराष्ट्र के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र तक फैली हुई है।
 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट भारी बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। असम और केरल के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई। उत्तर-पश्चिमी और मध्यभारत में दिन के तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि हुई है।
 
 
अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फ़बारी संभव है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश संभव है। 9 फरवरी को उत्तर और पूर्वी मध्यप्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

अगला लेख