Hanuman Chalisa

कर्नाटक के बाद तेलंगाना पर ध्यान केंद्रित करेगी भाजपा

Webdunia
रविवार, 20 मई 2018 (16:47 IST)
हैदराबाद। कर्नाटक में चुनावी प्रक्रिया की समाप्ति के बाद तेलंगाना भाजपा के लिए लक्षित राज्यों में से एक होगा और पार्टी 2019 में राज्य में होने वाले चुनाव की तैयारी में लग गई है। यह जानकारी राज्य भाजपा के अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने दी है।
 
 
तेलंगाना में विधानसभा का चुनाव 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ ही कराया जाएगा। लक्ष्मण ने यहां बताया कि हाल ही में दिल्ली में अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में एक बैठक हुई। उन्होंने तेलंगाना पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन राज्यों में चुनाव होने थे, वे अब हो गए। अब तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्थिति और चुनाव की योजना का आकलन करने के लिए शाह अगले महीने तेलंगाना आ सकते हैं। लक्ष्मण ने कहा कि राज्य में भाजपा सांगठनिक रूप से मजबूत है और राज्य में खुद को और बेहतर करने के लिए मतदान केंद्रों पर 'पन्ना प्रमुख' मॉडल की प्रणाली अपनाई जाएगी। विभिन्न राज्यों में पन्ना प्रमुख भाजपा का एक सफल मॉडल रहा है जिसमें एक पन्ना का प्रभारी अपनी सूची में आने वाले मतदाताओं के परिवारों से संपर्क करता है।
 
उन्होंने कहा कि जहां तक पन्ना प्रमुख का सवाल है तो 119 विधानसभा क्षेत्रों में से करीब 40-50 विधानसभा क्षेत्रों में पन्ना प्रमुख का काम पूरा हो गया है, शेष विधानसभा क्षेत्रों में भी हम 1 या 2 महीनों में काम पूरा कर लेंगे, साथ ही पार्टी राज्य में संगठन को मजबूत करने के लिए कुछ और कदम भी उठा रही हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

Weather Update: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केरल कब पहुंचेगा मानसून?

अगला लेख