खौफनाक, घर के बाहर खेल रहा था 3 साल का मासूम, आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला

Webdunia
शनिवार, 23 फ़रवरी 2019 (12:51 IST)
अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक दिल दहला देने वाले हादसे में आवारा कुत्तों ने घर के बाहर खेल रहे 3 साल के एक मासूम बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डाला।
 
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह की है। तीन साल का नन्हा आयुष प्रजापति शहर के मंगलगेट इलाके में अपने घर के नजदीक खेल रहा था तभी पांच कुत्तों के झुंड़ ने उस पर हमला कर दिया।
 
अहमदनगर नगर निगम (एएमसी) के अधिकारी ने बताया कि बच्चे को उसके माता-पिता और पड़ोसियों ने कुत्तों से छुड़ाया और सरकारी अस्पताल ले गए। घटना में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया था। 
 
उन्होंने बताया कि पुणे के ससून सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाते समय बच्चे ने शाम चार बजे के करीब दम तोड़ दिया। एएमसी ने बच्चे के परिवार को एक लाख रूपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Heatwave In India: भीषण गर्मी से झुलस रहा उत्तर भारत, पारा 50 के पार

मणिशंकर अय्यर ने क्या गलती की, मांगनी पड़ी माफी

नवाज शरीफ की जुबां पर 25 साल बाद आया सच, भारत के साथ यूं किया धोखा

Indore: मुकदमा खारिज किए जाने से नाखुश वादी ने न्यायाधीश की ओर जूतों की माला फेंकी

क्या मोदी सरकार 3.0 में रविवार के दिन छुट्‍टी नहीं रहेगी?

MP Weather : भट्टी की तरह तपे MP के शहर, पारा 48 के पार, बिना आंच के तली पूरियां, हीट वेव का अलर्ट

Heatwave In India : भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, राजस्थान-‍हरियाणा में पारा 50 के पार

मणिशंकर अय्यर ने क्या गलती की, मांगनी पड़ी माफी

नवाज शरीफ की जुबां पर 25 साल बाद आया सच, भारत के साथ यूं किया धोखा

Lok Sabha Elections 2024 : चुनाव प्रचार के बाद PM मोदी 2 दिन कहां रहेंगे ध्यान में लीन?

अगला लेख