हिमाचल के सोलन में बीच रास्ते में केबल कार में अटके 11 लोगों की जिंदगी बची

Webdunia
सोमवार, 20 जून 2022 (18:20 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू टिम्बर ट्रेल में एक केबल कार ट्रॉली में तकनीकी खराबी आने के कारण करीब 11 पर्यटक बीच हवा में फंस गए। राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इससे पहले देवघर में भी ऐसा हादसा हो चुका है। इन सभी 11 लोगों को बचा लिया गया है। सोलन उपायुक्त कृतिका कुल्हरी ने बताया कि टीटीआर केबल की 'सुरक्षा ऑडिट' की जाएगी।

1.8 किलोमीटर के रोपवे पर एक कार बीच में अटक गई जिसमें दिल्ली से आई चार महिला पर्यटकों समेत ग्यारह पर्यटक फंस गए। वे बनासर इलाके में टिंबर ट्रेल रिसोर्ट जाने के लिए केबल कार में चढ़े थे लेकिन तकनीकी खराबी के कारण केबल कार बीच में ही अटक गई, जिससे पर्यटक हवा में लटक गये।

करीब 3500 फुट नीचे कौशल्या नदी बह रही थी। सोलन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया एक छोटी ट्रॉली की मदद से केबल कार से निकाला गया है। (प्रतीकात्मक फोटो)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

50 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, 10 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

अगला लेख