Hanuman Chalisa

नेग के विवाद में किन्‍नरों ने की बच्‍चे के पिता की हत्‍या

Webdunia
शुक्रवार, 27 सितम्बर 2019 (15:28 IST)
अक्‍सर किसी के यहां बच्‍चे के जन्‍म या शादी जैसे कोई शुभ अवसर पर किन्नर नेग लेने पहुंच जाते हैं। लेकिन जब उन्हें मनमुताबिक नेग नहीं मिलता है तो वे झगड़े या मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। ऐसे ही एक मामले में नेग के विवाद के दौरान किन्‍नरों ने एक व्‍यक्ति को इतना पीटा कि उसकी मौत ही हो गई।

खबरों के अनुसार, गुजरात के सूरत से किन्नरों की गुंडागर्दी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां बच्चे के जन्म पर मनचाहा नेग नहीं मिलने पर उन्होंने नवजात के पिता को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में अस्पताल में 2 दिन बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना 3 सितंबर की है।

दरअसल, शहर के गोड़ादरा इलाके में गहरीलाल खटिक के यहां बेटे के जन्म की खुशी में 3 किन्नर नेग लेने पहुंचे थे। किन्नरों ने उनसे से 11 हजार रुपए की डिमांड की थी, लेकिन बच्‍चे के पिता ने 11 हजार रुपए के बजाए 2100 रुपए देने की बात कही तो किन्नर भड़क गए और उन्होंने उत्पात मचाना शुरू कर दिया।

विवाद बढ़ता देख उन्‍होंने पड़ोसी से उधार लेकर 7000 रुपए दे दिए, लेकिन वे 11 हजार रुपए पर ही अड़े रहे और बच्‍चे के पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। गंभीर रूप से घायल गहरीलाल की बाद में अस्‍पताल में मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने तीनों किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना से गुस्‍साए कारोबारियों ने सूरत में किन्‍नरों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि कई बार पैसे के साथ गहने की मांग करना और न देने पर महिलाओं और पुरुषों के साथ बदतमीजी करना किन्नरों के लिए आम बात है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख