दिल्ली विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक को मार्शलों ने बाहर किया

Webdunia
गुरुवार, 11 मार्च 2021 (14:42 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान द्वारा एक राजनीतिक पार्टी पर पिछले साल उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में भूमिका का आरोप लगाए जाने के बाद सत्तारूढ़ पार्टी और विपक्षी भाजपा के विधायकों के बीच तीखी बहस हुई।
 
विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने मार्शलों को भाजपा विधायक अनिल वाजपेयी को सदन से बाहर करने का निर्देश दिया। भाजपा विधायक अपना विरोध जताने के लिए सदन के बीचों बीच आ गए थे। विधानसभा अध्यक्ष ने इसके बाद भाजपा विधायक को पूरे दिन के लिए सदन से बाहर रहने का आदेश दिया। गोयल ने हंगामे के बीच सदन को स्थगित कर दिया।
 
आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक खान ने पिछले साल फरवरी के अंत में हुए सांप्रदायिक दंगों पर रिपोर्ट पेश करते हुए यह आरोप लगाया। खान विधानसभा के अल्पसंख्यक कल्याण समिति के अध्यक्ष हैं।
 
गोयल ने राजनीतिक पार्टी का नाम रिकॉर्ड से हटाने का निर्देश दिया और सदन की कार्यवाही फिर से बहाल की। उन्होंने भाजपा सदस्यों के जबरदस्त विरोध के बीच समिति की रिपोर्ट पर खान को आगे बोलने से भी रोक दिया।
 
पिछले साल नागरिकता कानून के समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष के बाद 24 फरवरी को उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगा भड़क गया था, जिसमें 53 लोगों की मौत हुई थी और स्कूल, धार्मिक स्थलों और संपत्ति को व्यापक क्षति पहुंची थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख