Hanuman Chalisa

नारायण राणे ने नई पार्टी बनाई

Webdunia
रविवार, 1 अक्टूबर 2017 (16:11 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने रविवार को 'महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष' नाम से नई पार्टी का गठन किया। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।
 
राणे ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैंने पार्टी बनाई है। मैं कुछ लोगों के शामिल होने का इंतजार कर रहा हूं और फिर आगे के कदम के बारे में फैसला करूंगा। कुछ दिनों पहले तक इस तरह की अटकलें थीं कि राणे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पिछले सप्ताह राणे ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी।
 
कोंकण क्षेत्र में खासा असर रखने वाले राणे ने पिछले महीने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और आरोप लगाया था कि 12 साल पहले जब वे कांग्रेस में शामिल हुए थे तो उनको मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया गया था लेकिन यह वादा पूरा नहीं किया गया। कांग्रेस से पहले वे शिवसेना में थे।
 
उन्होंने महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। मराठा समुदाय के प्रभावशाली नेता माने जाने वाले राणे शिवसेना में रहते हुए 1999 में मुख्यमंत्री बने थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा,सरकार का दावा- महिलाओं को अधिकार दिलाकर ही रहेंगे

खुल गया होर्मुज स्ट्रेट, ईरानी विदेश मंत्री का बड़ा ऐलान, ऐसे जहाज कर सकेंगे पार

दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश

कैसे खुलेंगे नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात के दरिंदगी के राज, मुख्य गवाह की सड़क हादसे में मौत, हादसा या साजिश

TCS में HR मैनेजर निदा खान ब्रेनवॉश और धर्म परिवर्तन में एक्सपर्ट, वकील ने कोर्ट से कहा- प्रेग्नेंट है, मांगी जमानत

सभी देखें

नवीनतम

सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 5 हथियारबंद बदमाश 10 किलो सोना और 20 लाख कैश लूटकर फरार, स्पेशल विमान से पहुंचे DGP कैलाश मकवाना

TET मामले पर सक्रिय CM डॉ. मोहन यादव, सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका, शिक्षकों के हित में बड़ा कदम

संभल में बड़ी कार्रवाई, ग्राम सभा जमीन से हटे अवैध कब्जे, लैंड बैंक बढ़ाने में जुटी योगी सरकार

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, बोले- हर शिकायत का होगा त्वरित समाधान

महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा,सरकार का दावा- महिलाओं को अधिकार दिलाकर ही रहेंगे

अगला लेख