Hanuman Chalisa

शिवसेना ने 1 करोड़ नौकरियां घटने को लेकर मोदी पर निशाना साधा

Webdunia
सोमवार, 7 जनवरी 2019 (20:55 IST)
मुंबई। शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सोमवार को निशाना साधते हुए कहा कि अगर वे रोजगार सृजन का श्रेय लेना चाहते हैं तो उन्हें देश में घटी नौकरियों की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
 
 
पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में एक संपादकीय में शिवसेना ने 'सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनॉमी' (सीएमआईई) की एक रिपोर्ट का हवाला दिया जिसमें दावा किया गया कि पिछले 1 साल में देश में 1.09 करोड़ नौकरियां खत्म हुईं।

शिवसेना केंद्र एवं महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकार की सहयोगी है। संपादकीय में कहा गया कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 70 लाख नौकरियों के सृजन का श्रेय चाहते हैं तो उन्हें 1 साल में 1.09 करोड़ नौकरियां घटने की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
 
भाजपा से अक्सर नोकझोंक में उलझने वाली सहयोगी शिवसेना केंद्र को आगाह करती आई है कि जो युवा उसे सत्ता में लेकर आए थे वही उसे सत्ता से बेदखल भी कर सकते हैं। शिवसेना ने चेताया कि भाजपा सरकार को नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं की भावनाओं के साथ नहीं खेलना चाहिए।
 
पार्टी ने कहा कि पहले आप बड़े-बड़े वादे करते हैं, उसके बाद उनके पूरे होने का दावा करते हैं लेकिन पिछले 4 साल में वो एक भी साकार नहीं हुआ। रोजगार सृजन का बुलबुला अंतत: सीएमआईई की रिपोर्ट से फूट गया।

इसके अलावा पार्टी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सभी को नौकरी देने में अपने सरकार की असमर्थता जताने संबंधी पूर्व के बयानों का भी हवाला दिया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, अमित शाह को धमकाने का आरोप, वापस ली Z+ सिक्योरिटी

LIVE: 5 घंटे की हड़ताल पर गिग वर्कर्स, चार्ज बढ़ाने की मांग

भोजशाला में शुरू हुई मां वाग्देवी की पूजा: हाई कोर्ट के फैसले से हिंदू पक्ष में जश्न, अब लंदन से वापस आएगी मूल प्रतिमा?

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अगला लेख