ओलंपिक में एशियाई निशानेबाजों का कोटा बढ़ा, भाग लेंगे 48 शूटर्स

Webdunia
सोमवार, 15 नवंबर 2021 (19:23 IST)
नई दिल्ली:अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) ने एशिया महाद्वीप के ओलंपिक कोटा स्थानों को 38 से बढ़ाकर 48 कर दिया है जिससे एशियाई देशों को फायदा होगा।
 
ये बढ़े हुए कोटा स्थान 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों से उपलब्ध होंगे जिनके लिए क्वालीफिकेशन की शुरुआत अगले साल से होगी।तोक्यो खेल 2020 में एशिया के लिए 38 कोटा स्थान उपलब्ध थे।
 
निशानेबाजी खेल की महाद्वीपीय संस्था (एएससी) ने ट्विटर और फेसबुक पर बयान में कहा, ‘‘एशियाई निशानेबाजी परिसंघ को आईएसएसएफ से पत्र मिला है जो पुष्टि करता है कि एशिया के लिए ओलंपिक कोटा स्थानों को 38 से बढ़ाकर 48 कर दिया गया है।’’
एसएसी ने कहा, ‘‘एशियाई निशानेबाजी परिसंघ आईएसएसएफ और इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करता है।’’
 
तोक्यो ओलंपिक में रिकॉर्ड 15 निशानेबाजों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था लेकिन जापान की राजधानी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ये सभी खाली हाथ लौटे थे।
 
इससे पहले 2016 रियो खेलों के लिए भी भारत ने 12 निशानेबाजों की टीम भेजी थी लेकिन वहां भी देश का कोई निशानेबाज पोडियम पर जगह नहीं बना पाया था।
 
इस बीच हाल में आईएसएसएफ परिषद की बैठक में इसके सदस्यों को पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों की क्वालीफिकेशन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसमें 2022 से 2024 के दौरान निशानेबाजी खेल प्रतियोगिताओं के ढांचे की जानकारी भी शामिल है।
इसके अलावा 2022 आईएसएसएफ चैंपियनशिप के स्वीकृत कैलेंडर के बारे में भी बताया गया। खेल की वैश्विक संस्था ने बयान में कहा कि एशिया, अमेरिका, अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, ओसियाना और यूरोप महाद्वीप के परिसंघों के अध्यक्षों और आईएसएसएफ समिति के अध्यक्षों ने 2021 में हुए काम की जानकारी दी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हार्दिक पंड्या के लिए नहीं हो रही मुश्किलें खत्म, वर्ल्ड कप से पहले लगा एक मैच का Ban

Impact Player Rule ने आल राउंडर से ज्यादा किया गेंदबाजों को प्रभावित: शाहबाज अहमद

Paris Olympics से ठीक पहले ट्रॉयल्स से गुजरना पड़ सकता है इन पहलवानों को

ICC Tournament में भारत से खेलने के मामले में पाकिस्तान मानसिक रूप से पिछड़ जाता है: मिसबाह

Sunil Chhetri Retirement : भारतीय कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, गोल के मामले में Ronaldo और Messi के साथ टॉप पर

SRH vs PBKS : पंजाब को हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर होगी हैदराबाद की नजर

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच ने बताया हूटिंग का हार्दिक पंड्या पर किस तरह असर पड़ा

हार्दिक पंड्या की नहीं हो रही मुश्किलें खत्म, वर्ल्ड कप से पहले लगा एक मैच का Ban

RCB vs CSK : बारिश की वजह से अगर ओवर घटे तो RCB के लिए यह होंगी शर्तें

क्या अगले साल मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा? MI के मुख्य कोच ने किया खुलासा

अगला लेख