यूपी सरकार का अहम फैसला, 'शूटर दादी' के नाम पर रखा जाएगा नोएडा शूटिंग रेंज का नाम

Webdunia
मंगलवार, 22 जून 2021 (14:22 IST)
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कोरोना संक्रमण की वजह से जान गंवाने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निशानेबाज चंद्रो तोमर को सम्मान देने का फैसला किया है। नोएडा में स्थापित शूटिंग रेंज का नामकरण शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर के नाम पर किया जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। शूटर दादी का 30 अप्रैल को मेरठ के एक अस्पताल में कोविड-19 के चलते निधन हो गया था।

योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, ''नोएडा में स्थापित शूटिंग रेंज को अब प्रख्यात निशानेबाज, जीवटता, जिजीविषा व नारी सशक्तिकरण की प्रतीक 'चन्द्रो तोमर जी' के नाम से जाना जाएगा। 'चन्द्रो तोमर जी' के नाम पर शूटिंग रेंज का नामकरण, यूपी सरकार के 'मिशन शक्ति' अभियान की भावनाओं के अनुरूप मातृ शक्ति को नमन है।''

चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर के जीवन पर साल 2019 में फिल्म 'सांड की आंख' भी बनी थी। इसमें तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर मुख्य किरदार में नजर आई थी। चंद्रो तोमर ने 60 साल की उम्र में प्रोफेशनल निशानेबाजी शुरू की थी। अप्रैल में जब कोरोना वायरस संक्रमण के बाद उनका निधन हुआ उस समय उनकी उम्र 89 साल थी।

उत्तर प्रदेश सरकार का यह फैसला राजनीतिक मायनोंमें भी काफी अहम माना जा रहा है। शूटर दादी चंद्रो तोमर बागपत के जौहड़ी गांव से ताल्लुख रखती थीं और पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनका काफी दबदबा और सम्मान था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

वानखेड़े में पूरन ने बनाया मुंबई का चूरन, लखनऊ ने बनाए 214 रन

IPL Playoff के लिए Knock out बना CSK vs RCB मैच, पर मौसम है खराब

IPL 2024: मुंबई ऩे टॉस जीतकर लखनऊ के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

जब छेत्री ने संन्यास के ऐलान से पहले दोस्त विराट कोहली को बताया

ICC T20I World Cup का लुत्फ ऊठा पाएंगे बधिर और दृष्टिबाधित भारतीय फैंस

अगला लेख