Hanuman Chalisa

बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स फिसला, निफ्टी भी गिरा

Webdunia
शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 (17:08 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच धातु, रिएल्टी और दूरसंचार के क्षेत्र में हुई भारी बिकवाली के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 97.03 अंक लुढ़ककर करीब 12 सप्ताह के निचले स्तर 36,227.14 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 47.10 अंक फिसलकर 10,930.45 अंक पर बंद हुआ।


शेयर बाजार में आज पूरे दिन उठापटक होती रही। शुरुआती तेजी के साथ 36,452.74 अंक पर खुला सेंसेक्स पहले पहर में 36,551.86 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा, लेकिन उत्तरार्द्ध में यस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और भारती एयरटेल जैसी दिग्गज कंपनियों के दबाव में कारोबारी धारणा नकारात्मक होती गई और सेंसेक्स 36 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर से लुढ़कता हुआ 35,985.63 अंक के दिवस के निचले स्तर तक उतर गया।

अंतत: यह लगातार तीसरे दिन की गिरावट में गत दिवस की अपेक्षा 0.27 फीसदी कमजोर होकर 36,227.14 अंक पर बंद हुआ। यह 9 जुलाई के बाद का इसका निचला स्तर है। सेंसेक्स की 30 में से मात्र 10 कंपनियां हरे निशान में रहीं।

निफ्टी का ग्राफ भी सेंसेक्स  की तरह रहा और यह बढ़त के साथ 11,008.10 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 11,034.10 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,850.30 अंक के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.43 प्रतिशत लुढ़ककर 10,930.45 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 32 कंपनियां गिरावट में और 17 तेजी में रहीं जबकि एक एनटीपीसी के शेयर दिनभर के उतार-चढाव के बाद अपरिवर्तित रहे।

दिग्गज कंपनियों की अपेक्षा छोटी और मझोली कंपनियों में अधिक बिकवाली हुई। बीएसई का मिडकैप 241.97 अंक यानी 1.61 प्रतिशत की गिरावट 14,763.20 अंक पर और स्मॉलकैप 509.07 अंक यानी 3.41 प्रतिशत की गिरावट में 14,939.75 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,801 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 2,128 में गिरावट और 527 में तेजी रही जबकि 146 कंपनियों के शेयर अपरिवर्तित रहे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

जंग की तैयारी में हिन्दुस्तान, ईरान पर हमले के बाद घबराया पाकिस्तान, क्या बोले राष्ट्रपति जरदारी

Benjamin Netanyahu बोले- Donald Trump के साथ मिलकर दुनिया को 'तेहरान के तानाशाह' से बचा रहा है Israele

Middle East Crisis : IndiGo चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मस्कट सेवा बहाल, 357 उड़ानें रद्द

अभी जिंदा है 88 अय्यातुल्ला खामनेई, यह लड़ाई लंबी चलेगी

LIVE: अब जरूरत पड़ी तो सेना भी उतारूंगा, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी

अगला लेख